Thursday, January 15, 2026

जलप्रपात : डिंडोरी का नेवसा वाटर फॉल 

जानकारी साभार /निलेश कटारे

सेवाजोहार :- डिंडोरी जिले का सबसे सुन्दर जलप्रपात नेवसा जलप्रपात है। यह अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और नैसर्गिकता के लिए जाना जाता है। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण नेवसा जलप्रपात को कुदरत ने बखूबी नवाजा है। बरसाती नालों में बने ये झरने प्रकृति प्रमियों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है।
नेवसा जलप्रपात डिंडोरी जिला मुख्यालय से 15 किमी. दूर नेवसा गाँव में स्थित है। गाँव से निकट ही दो नालों में तीन झरने है। वर्षा, ठण्ड और ग्रीष्म ऋतु में झरनों की संख्या बदलती रहती है। नाले में जल का स्तर बढ़ने से अन्य झरने भी दिखने लगते है, इसकी सुन्दरता को देखने के लिए यहाँ पर्यटक आते है।

पहला जलप्रपात–नेवसा जलप्रपात डिंडोरी
नेवसा गाँव के पास सड़क से कुछ ही दुरी में स्थित है। यह सबसे छोटा जलप्रपात है, इसकी ऊंचाई बहुत कम है। इस जलप्रपात में नीचे जाने के लिए मार्ग नहीं होने से यहाँ कम लोग ही जाते है।


दूसरा जलप्रपात–नेवसा जलप्रपात डिंडोरी
प्रथम जलप्रपात से आगे जाने पर कुछ ही दुरी में नेवसा ग्राम का दूसरा और मुख्य जलप्रपात है। यहाँ पर सड़क का निर्माण नीचे तक हुआ है, जिससे यहाँ आसानी से पहुच सकते है। इस जलप्रपात की ऊंचाई लगभग 80 फीट से अधिक है अर्थात 80 फिट ऊपर से पानी नीचे गिरता है। इस स्थान पर तालाब जैसी आकृति बन जाती है, पानी की गहराई बहुत अधिक है। इसी जलप्रपात के पास बारिश में अन्य छोटे-छोटे झरने बन जाते है।
जलप्रपात के नीचे पीछे के ओर एक बड़ी गुफा है, जहा एक छोटा मंदिर है। इस मन्दिर में शिवलिंग स्थापित है, जिसकी स्थापना जिले के तत्कालीन खेल अधिकारी रविकांत सिंह ठाकुर ने की थी। सावन में यहाँ भक्तों का मेला लगता है। कांवड़ियों बड़ी संख्या में यहाँ आकार शिवलिंग का जलाभिषेक करते है।
यह एक प्राकृतिक गुफा है अर्थात पानी के द्वारा पत्थर का कटाव होता गया, जिससे इस गुफा का निर्माण हुआ है। गुफा के अन्दर से जलप्रपात का दृश्य अति सुन्दर और मनमोहक दिखाई पड़ता है। शिवलिंग के पीछे एक छोटा जलकुंड है जो पुरे वर्ष भर पानी से भरा रहता है दोनों जलप्रपात एक ही नाले में स्थित है।
तीसरा जलप्रपात- नेवसा जलप्रपात डिंडोरी
दुसरे जलप्रपात के निकट ही आगे जाने में एक दूसरा नाला प्रवाहित होता है, जिसमे नेवसा का तीसरा जलप्रपात है। यहाँ जाने के लिए आपको नाला को पार करना होता है। इस जलप्रपात की ऊंचाई भी लगभग 80-90 फीट होगी। यह बहुत सुन्दर और मनमोहक जलप्रपात है। इस जलप्रपात में एक बड़ी गुफा है,जो काफी गहरी और खतरनाक है।
इन सभी जलप्रपात को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि किसी भी मौसम में पर्यटक यहाँ आकर जलप्रपात आनंद ले सके। सभी जलप्रपातों में गर्मी के समय पानी काफी कम हो जाता है।

नोट – इन अभी छोटे – बड़े फॉल को मिलकर सात फॉल ह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे