सेवाजोहार (डिंडोरी):- देश में उन राज्यों में भाजपा का संगठन चुनाव चल रहा जहां विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके है। मध्यप्रदेश का आदिवासी जिला डिंडोरी जहां 8 मंडलों के 655 बूथ केंद्र हैं यहां सभी बूथ अध्यक्ष मनोनीत किए जा चुके है। खुशी की बात भाजपा के लिए खुशी की बात तो यह है की इस बार 30 से अधिक बूथ अध्यक्ष के पद पर महिलाओं की सहभागिता रही है और जिले में एक हजार के करीब सदस्य मनोनीत की गई है। जानकारी अनुसार इस बार बूथ अध्यक्ष के साथ बूथ मंत्री, बीएलए,लाभार्थी प्रमुख,मन की बात प्रमुख, व्हाट्स एप प्रमुख,महिला प्रमुख सहित बारह सदस्यों की समिति का गठन किया गया है। बूथ का गठन पंद्रह नवंबर से 30 नवंबर तक किया गया इसके बाद मंडल अध्यक्षों के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ है जो 15 दिसंबर तक चलेगी। वही जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

100 प्रतिशत बूथ गठन में डिंडोरी जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। जिला भाजपा के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वही भाजपा जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने जिले के समस्त बूथ अध्यक्ष और उनकी टीम के मनोनीत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।