Tuesday, March 3, 2026

मनुष्य का जीवन बहुमूल्य है,अभियान के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर करना है:सांसद कुलस्ते

जन जन का रखें ध्यान,टीबी मुक्त भारत अभियान

अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य टीम परीक्षण कर उपचार पर केंद्रण करें: विधायक  धुर्वे

सेवाजोहार (डिंडोरी):- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने एवं भारत को टीबी से मुक्त करने के लिए 7 दिसंबर 2024 से 25 मार्च 2025 तक “100 दिवसीय निक्षय शिविर” आयोजन का शुभारम्भ सांसद  फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्यातिथ्य में आज जिला चिकित्सालय डिण्डौरी से किया गया।उक्त कार्यक्रम में शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे, डिण्डौरी विधायक  ओमकार मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष  रुद्रेश परस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष  अवधराज बिलैया,जनपद अध्यक्ष डिण्डौरी  आशा धुर्वे,जिला पंचायत सदस्य  हीरा परस्ते, नरेंद्र सिंह राजपूत, महेश धूमकेती,  जय सिंह मरावी, कलेक्टर  हर्ष सिंह, सीईओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, सीएमएचओ  रमेश मरावी, जिला क्षयमुक्त अधिकारी  मनोज उरैती सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अभियान का उद्देश्य टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक गति देना और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।
सांसद  फग्गन सिंह कुलस्ते ने कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि आज से देशभर में भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए 100 दिवसीय अभियान की शुरुआत हुई है। अभियान का उद्देश्य ग्राम स्तर तक सभी की भागीदारी सुनिश्चित कर टीबी रोग के बारे में लोगों को जागरूक करना है। क्षय रोग लाइलाज नहीं है, इसलिए उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग कर रोग का चिन्हांकन कर स्वास्थ्य सेवा देने से टीबी मुक्त भारत बनाना है। आज देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है, इसे लगातार और बेहतर बनाया जा रहा है। मनुष्य का जीवन बहुमूल्य है, हमें इस अभियान के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर करना है। नये जाँच उपकरणों से रोगों के बारे में त्वरित जानकारी मिल रही है,जिससे समय पर इलाज कर पाना संभव हुआ है। अभियान में सभी नागरिक भाग लेकर इसे सफल बनाये।
शहपुरा विधायक  ओम प्रकाश धुर्वे ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है, मेडिकल कॉलेज हर जिले में खोले जा रहे है, जिससे निकट भविष्य में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी। आज सभी सामुदायिक केंद्रों में डॉक्टर उपलब्ध है, जिसे और बेहतर किया जा रहा है। दस्तक अभियान के दौरान ग्राम स्तर तक 12 प्रकार की स्वास्थ्य जाँच की गयी, जिसमें टीबी के मरीजों को भी चिन्हित किया गया। टीबी मुक्त भारत अभियान के दौरान चिन्हित मरीजों का इलाज भी सुनिश्चित किया जाएगा। आज घर घर जाकर टीबी के मरीजों का इलाज किया जा रहा है, इसे अभियान के दौरान और बेहतर करना है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य टीम परीक्षण कर उपचार पर केंद्रण करें, और रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह जानकारी उपलब्ध कराएं।
डिण्डौरी विधायक  ओमकार मरकाम ने अपने सम्बोधन में कहा कि बीमारियाँ लोगों के लिए चुनौती होती है। अभियान की जानकारी स्थानीय भाषा में उपलब्ध कराकर लोगों को जागरूक किया जाये, जिससे उन्हें सही जानकारी मिल सके। अभियान के दौरान नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लें और अभियान का सफल संचालन करें।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा 5 क्षय रोगीयों को जीवन दायिनी प्रसाद (किट ) का वितरण किया गया, साथ ही टीबी रोग से मुक्त रोगियों को टीबी चैम्प के रूप में सम्मानित किया। मुख्य अतिथियों ने निक्षय मित्र वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस दौरान पैरामीडिक्स स्टाफ द्वारा टीबी मुक्त अभियान रैली भी रवाना की गयी, जिसके द्वारा टीबी के प्रति जागरूकता प्रसार किया गया।
निक्षय शिविर का उद्देश्य उच्च जोखिम वाले मरीजों की स्क्रीनिंग, जांच, और उचित उपचार प्रदान करना है। इस अभियान के तहत समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उपस्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी/ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र, और मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक) के माध्यम से उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों और टी.बी. के मरीजों की स्क्रीनिंग एवं जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे