Tuesday, March 3, 2026

नर्सिंग कालेजों पर भड़के शहपुरा विधायक,कलेक्टर से कहा साहब बंद करवा दो,ताला लगवा दो,जेल भिजवा दो सालों को

सेवाजोहार (डिंडोरी):-पूरे प्रदेश में अपने बयानों को लेकर खासे चर्चा में रहने वाले भाजपा के कद्दावर नेता एवं शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे एक बार फिर अपने तीखे तेवर में मंच पर दिखाई दिए। हालाकि इस बार विधायक महोदय किसी अधिकारी पर नही बल्कि जिले में संचालित नर्सिंग कालेजों पर भड़के है जो शायद आदिवासी छात्राओ से पढ़ाई के नाम पर अधिक फीस ले रहे है।

पूरा वीडियो नीचे दिए लिंक पर :-

दरअसल डिंडोरी जिला चिकित्सालय परिसर में टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को बोलने के लिए आमंत्रित किया गया। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कार्यक्रम में शामिल हुई नर्सिंग कॉलेज की छात्राओ से पूछा की कितनी छात्राए आदिवासी वर्ग से पढ़ रही है सामने आओ,तीन छात्राए सामने आई,तो विधायक में पूछा की साल भर की कितनी फीस ली जा रही है तुम लोगो से छात्राओ ने बताया की 70 हजार,इस पर शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे भड़क उठे और छात्राओ से कहा की कम करवा दे,तो छात्राओ ने कहा जी सर। इतने में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे नजदीक पर बैठे डिंडोरी हर्ष सिंह से कहने लगे की कलेक्टर साहब देख लीजिए,बंद करवा दो,ताला लगवा दो,जेल भिजवा दो सालों को।फिर धीमी आवाज में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कलेक्टर को कुछ कमियां बताई नर्सिंग कालेज के संचालकों की !

इस दौरान मंच में मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते,डिंडोरी विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे