Tuesday, March 3, 2026

जिले की बेटियां जम्मू कश्मीर,उत्तर प्रदेश,पंजाब में कर रही प्रदेश का प्रतिनिधित्व

68 वी स्कूल गेम्स फेडरेशन फुटबॉल, बाॅलीवाल, हैण्ड वाल की राष्ट्रीय स्पर्धा में लें रही भाग।

सेवाजोहार (डिंडोरी):-  कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन एवं संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग के मार्गदर्शन में शालेय खेल कैलेंडर 24-25 के अनुसार जिले में शालेय खेलकूद की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 68 वीं शालेय राष्ट्रीय फुटबॉल की स्पर्धा जम्मू में दिनांक 06 से 10 दिसंबर 2024 तक जिसमें रेशमी ध्रुव पिता सुख सेन, रेखा परस्ते पिता सुनील ,वाॅलीबाल की स्पर्धा वाराणसी उत्तरप्रदेश में 10 से 14 दिसम्वर2024 तक, ममता मसराम पिता वीरेंद्र सिंह ,सोनम परस्ते पिता दिलीप सिंह परस्ते ,हैण्ड वाल की स्पर्धा लुधियाना पंजाब में 11 से 17 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जा रही है,।

जिसमें राजेश्वरी पिता राजेंद्र सिंह सी एम राइज विद्यालय शहपुरा की छात्राएं मध्य प्रदेश के दल से प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लें रही है।पी एस राजपूत जिला क्रीड़ा अधिकारी जनजाति कार्य विभाग ने जानकारी में बताया कि खिलाड़ी छात्रा ने विद्यालय, विकासखंड ,जिला, संभाग, विभागीय राज्य एवं शालेय राज्य स्तर तक कुल सात स्तरों की प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। जिसमें उनके खेल कौशल और दक्षता को देखते हुए विधा विशेषज्ञों ने चयनित किया है। 06 से 10 दिसंबर 2024 तक शाजापुर, ग्वालियर, मुरैना, में विशेष कोचिंग प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए रवाना हुए।

हैंडबाल कोच  रमा साहू, वॉलीबॉल कोच अनिल लोधी, फुटबॉल कोच जागेश्वर नंदा , दिलीप सोनवानी के कुशल प्रशिक्षण, कठिन मेहनत एवं मार्गदर्शन से विद्यालय ,जिला एवं विभाग को गौरवान्वित करते हुए मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी की उपलब्धि प्राप्त होने पर डा संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त जनजाति कार्य , प्राचार्य यशवंत साहू, डॉ डी के श्रीवास्तव, संदीप सोनी, प्रभु दयाल पटेल,पी एस राजपूत जिला क्रीड़ा अधिकारी जनजाति कार्य, प्रशिक्षक अनिल लोधी ,परवेज खान, दिलीप सोनवानी,शेरमेर खलको ,नवीन खरगाल, जागेश्वर नंदा, अमर साहू , विद्यालय स्टाफ एवं खेल प्रेमियो ने हर्ष व्यक्त करते हुई छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे