Thursday, March 5, 2026

ग्राम पंचायत अंडई के सरपंच चुनाव के लिए मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया

सेवाजोहार (डिंडोरी):रविवार को एसडीएम डिंडोरी रामबाबू देवांगन ने समनापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अंडई के सरपंच चुनाव के लिए मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया,उन्होंने मतदान केंद्र के लिए की गयी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि मतदान के सभी व्यवस्थाएं कर ली गयी है। सरपंच के लिए ग्राम पंचायत अंडई के मतदाता 9 दिसंबर 2024 सोमवार को मतदान करेंगे। जिसका परिणाम 13 दिसंबर 2024 को समनापुर मुख्यालय में मतगणना के बाद घोषित किया जाएगा। मतदान कराने के लिए मतदान दल मतदान केंद्र में पहुंच गए है।

शहपुरा के सरासडोली के वार्ड क्रमांक 3 में मतदाता पंच के निर्वाचन के लिए सोमवार 9 दिसम्बर 2024 को मतदान करेंगे। जिसकी मतगणना कल ही मतदान के बाद की जाएगी।
मतदान वाले ग्रामों में मतदान के दिन अवकाश रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे