Tuesday, March 3, 2026

खरीफ़ फसल उपार्जन में कालाबाजारी, धोखाधड़ी से बचने को लेकर भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न

जिला सहित प्रमुख ग्रामो के पदाधिकारियों ने पिछड़े ग्रामों के किसानों को जागरूक करने का लिया संकल्प

अन्नदाता किसान अब शोषण करने वालों के खिलाफ़ ज़मीन में उतरकर करेगा उग्र आन्दोलन-प्रमोद मौर्या तहसील अध्यक्ष

सेवाजोहार (डिंडोरी):– खरीफ़ फसल के उपार्जन को लेकर भारतीय किसान संघ तहसील शहपुरा मेंहदवानी की मासिक बैठक हुई संपन्न जिसमें खेती किसानी के अनेक गंभीर विषयों पर चर्चा हुई और संगठन मजबूती के लिए अनेक निर्णय लिए गए। उपार्जन,खाद,बीज सहित अनेक मूलभूत विषयों को लेकर भारतीय किसान संघ की सभा में तहसील शहपुरा मेंहदवानी के अन्नदाता किसान पदाधिकारी व तहसील कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

किसान संघ कार्यालय शहपुरा में समय दोपहर 02:00 बजे से व पदाधिकारियों को अपने आस पास के ग्राम में समितियां बनाए जाने के सम्बन्ध मे चर्चा की गई व शहपुरा में धान उपार्जन केन्द्र नम्बर 2 का भी अवलोकन किया गया जिसमें वहां के कर्मचारी द्वारा बताया गया कि कल से धान खरीदी चालू हो जाएगी कुछ कारण के चलते विभाग द्वारा खरीदी नहीं की जा रही थी इस बैठक में संगठन के विस्तार के लिए चर्चा की गई।
जिसमें भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला मंत्री एड निर्मल कुमार साहू ,जिला उपाध्यक्ष एड गजाधर साहू, तहसील शहपुरा के तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या,नंदकिशोर, मटरू दादा, संतोष कुमार, कालिका प्रसाद झरिया, बलराम साहू, चिरौंजी लाल, भगवती, तुलसी राम झरिया सहित अन्य किसान रहे उपस्थित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे