धड़कन है तेज,किसकी चमकेगी किस्मत ?
सेवाजोहार (डिंडोरी):- बूथ अध्यक्ष बन चुके है,इसके बाद दौर शुरू हुआ है मंडल अध्यक्ष चुनाव का जिसके लिए रायशुमारी शुरू होने वाली है। लेकिन इतने दिनो से हमने लोगों के मन टटोलने की कोशिश भी की लेकिन खुलकर दावेदार नाम बताने और फोटो लगवाने से परहेज कर रहे है,वजह जो भी हो,लेकिन ऐसी गोपनीयता पहली बार देखने को मिली,की बाजू में दावेदार बैठा भी है तो पूछने पर कहते है की नही में दावेदारी नही कर रहा हुं। इस गोपनीयता की वजह कुछ समझ नही आ रही है। हालाकि मंडल अध्यक्ष के लिए उम्र बढ़ाकर 45 कर दी गई है जिससे कई लोगों का रास्ता जरूर साफ हो गया है लेकिन खुलकर सामने नही आ रहे। पार्टी फोरम में अपनी दावेदारी पेश करने वाले संगठन कार्यकर्ता व पदाधिकारी मीडिया से कुछ ज्यादा ही दूरी बनाए हुए है,शायद ऊपरी नेतृत्व से कुछ कड़े दिशा निर्देश प्राप्त हुए हो,लेकिन हमने जो आंकलन किया है उसमे लगता है की विधानसभा,लोकसभा और सदस्यता अभियान में सक्रिय लोगों को ही पुनः जिम्मेदारी मिल सकती है बाकी का परफार्मेंस खराब होने की वजह से दूसरे नए चेहरे को मौका दिया जाएगा जो पार्टी संगठन में कुछ कर गुजरने का माद्दा रखते हो।
मजेदार बात तो यह है की भाजपा कार्यालय के नजदीक अटल प्रतिमा के पास सारे नेताओ का जमघट लगता है जो एक दूसरे का मन टटोलने का प्रयास करते दिखाई देते है लेकिन किसी से बात क्लियर पता नही चल पाती कि आखिर सामने वाला दावेदारी किया भी है की नहीं! बीते कुछ दिनों से नए नेताओं के चेहरे भी दिखाई देने लगे है जो दावेदारी पेश कर रहे है लेकिन मीडिया के पूछने पर मौन धारण किए हुए है,हालाकि हमारी भी पार्टी के नेताओ पर पैनी नजर भी बनी हुई है। काम के आंकलन के साथ नाम और चेहरा हम भी दावेदारों का सामने ला सकते है, लेकिन जो दावेदार है वे पार्टी संगठन का हवाला देकर दूरी बनाए हुए है,कही नाम और चेहरा मीडिया में आने के बाद उनका पत्ता ही न कट जाए। जैसे विधानसभा चुनाव के बाद सीएम और डिप्टी सीएम रेस में कई का कट गया था।
इस बार आदिवासी जिला डिंडोरी में नए मंडल भी बनाए गए है। जिसके लिए अब कई लोगों की उम्मीद जाग उठी है,पार्टी गाइड लाइन के मुताबिक जिले की दो मंडलों में महिलाओं को तवज्जो दिया जाना है ऐसे में देखना होगा की कौन से वो नए महिला चेहरे होंगे और किस मंडल में जगह बनाने में कामयाब होंगे जिससे पार्टी को मजबूती आने वाले समय में मिलेंगी। मंडल अध्यक्ष के दावेदारों की अगर बात करें तो कई जगहों पर संख्या ज्यादा है जहा बूथ अध्यक्ष की पसंद और रायशुमारी के बाद फाइनल किया जाएगा। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों को चुना जाना है इसके बाद जिला अध्यक्ष के लिए प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
अब देखना होगा की जिले भर के मंडलों में कौन दावेदार बाजी मारने में कामयाबी हासिल करता है।