Friday, March 6, 2026

किसानों को धान का 3100 और गेंहू का 2700 दिलाने तक लड़ाई जारी रहेगी -पट्टा

किसान न्याय महाअभियान के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस अंजनियां ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
सेवाजोहार (मंडला): – भाजपा सरकार द्वारा घोषित धान और गेंहू का समर्थन मूल्य चुनाव के एक साल बाद भी किसानों को नहीं मिलने को लेकर अब किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और कांग्रेस ने किसानों के इसी आक्रोश को देखते हुए, समर्थन मूल्य की लड़ाई सड़कों पर लड़ना शुरू कर दी है। बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा के नेतृत्व में बिछिया विधानसभा में किसान न्याय महाअभियान प्रारम्भ किया गया है। जिसके प्रथम चरण में ब्लॉक कांग्रेस कमेटीयों द्वारा ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंजनियां के द्वारा, अंजनियां मुख्यालय से खरीदी केंद्र तक पैदल रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा गया।
किसान न्याय महाअभियान का किसानों ने किया किया समर्थन
इस दौरान बिछिया विधायक नारायण पट्टा सहित निवास विधायक चैनसिंह वरकड़े व कांग्रेस जिला अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने खरीदी केंद्र में मौजूद किसानों से संवाद किया, जहाँ किसानों ने खुलकर अपनी समस्याएँ बताई और कांग्रेस के इस किसान न्याय महाभियान का प्रत्यक्ष रूप से समर्थन किया। बिछिया विधायक  ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा घोषित धान और गेंहू का समर्थन मूल्य जबतक किसानों को नहीं मिल जाता, हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। किसानों विरोधी इस भाजपा सरकार को हम घोषित समर्थन मूल्य देने के लिए मजबूर कर देंगे। वहीँ निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े ने कहा कि हमारे किसानों ने भाजपा की घोषणाओ पर भरोसा करके प्रदेश में उनकी सरकार बनवाई लेकिन आज ये सरकार किसानों के साथ होने की बजाये उनसे दूर भाग रही है वादाखिलाफ़ी कर रही है। किसानों की आय दोगुनी करना तो दूर अब किसानों की आय पर भी ये सरकार डाका डालने लगी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि ये सरकार किसान विरोधी है, किसानों मांगो समस्याओं से इन्हें कोई लेना देना नहीं है इन्हें केवल किसानों के वोट से मतलब था, किसानों के हक़ अधिकार की ये लड़ाई कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर लड़ेगी।
ये हैं प्रमुख मांगे
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंजनियां द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि किसानों की धान का समर्थन मूल्य 3100 रूपए प्रति क्विंटल और गेंहू का समर्थन मूल्य 2700 रूपए करते हुए, इस वर्ष का भुगतान इसी दर से किया जाये। खरीदी केन्द्रो में किसानों के लिए पेयजल सुविधा सहित अन्य मुलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँ। धान विक्रय के तीन दिन के भीतर किसानों को भुगतान कराया जाये। खरीदी केन्द्रो में धान की तुलाई सहित अन्य कार्यों के लिए कोई अतिरिक्त राशि न ली जाये और प्रति बोरा तय मानक से अधिक धान न ली जाये और ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की जाये। ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेताया गया है कि यदि किसानों की इन मांगो का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो सभी कांग्रेस जन किसानों के साथ मिलकर सड़कों पर धरना आंदोलन प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
ये रहे उपस्थित
बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा के साथ निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामभजन पटेल, जिला महामंत्री समीर राठौर, जनपद मंडला अध्यक्ष संतोष सोनू भलावी, प्रदेश संयुक्त सचिव अभिनव चौरसिया, समीर झा, कविन्द्र पटेल, भागवत भाँवरे, अनिल चौकसे, दिलीप झारिया, बलराम झारिया, शकुना उइके, रामप्यारी झारिया, अर्चना पटेल, अर्पणा मरकाम, भगत वलके, शारदा पटेल, सचिन पटेल, शक्ति पटेल, संतु पटेल, झाम सिंह साहू, आकाश पटेल, शोभाराम ताराम, सन्देश शैलू झारिया, सौरभ साहू, केशव पुष्पकर, बृजेंद्र पटेल, बंटू कृष्ण कुमार पटेल, रवि झरिया, रॉबिन झरिया, सोमनाथ कैलाश पटेल नरेंद्र पटेल बसंत पटेल बसंत मसराम राधेलाल धनगर पहर सिंह उईके जगत उईके शिवेंद्र पटेल भारत झरिया चैन सिंह धूमकेतु संजय पटवार राम सिंह धुर्वे नंदलाल सोमनाथ क्रांति झरिया विमल हरदहा अमन झरिया अशोक पटेल विमल पटेल प्रदीप पटेल राम शिरोमणि पटेल संजय पटेल शिवरतन कैलाश पटेल तारेन्द्र पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे