Tuesday, March 3, 2026

डिंडोरी जिला के सभी मंडल अध्यक्ष की हुई घोषणा,आशीष वैश्य को मिली डिंडोरी मंडल की कमान

सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण सेजवलकर के अनुमोदन एवं डिंडोरी जिले की पर्यवेक्षक लता एलकर की सहमति के उपरांत भाजपा जिला डिंडोरी में निर्धारित मापदंडों के आधार पर संपूर्ण संपन्न हुई मंडल अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया इसके उपरांत 11 मंडलों में उनके मंडल अध्यक्ष घोषित किए गए हैं ।

इनमें पहला नाम : समनापुर से शिवराम राजपूत, गाड़ासरई से राजेश्वर साहू बजाग से सुशील यादव ,करंजिया से लक्ष्मी प्रसाद दरकेश,गोपालपुर से वर्षा कुशराम, डिंडोरी से आशीष वैश्य ,सक्का से अनिल साहू , मेहदबानी से सुदामा बर्मन ,मानिकपुर से हीरेंद्र मरावी ,शाहपुर से अंकित गुप्ता और शहपुरा से भजन चक्रवर्ती मंडल अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। इन नामों की घोषणा के बाद से डिंडोरी जिले में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है ,सभी ने संगठन को मजबूत करने की बात कही और घोषित नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की है।

वही आशीष वैश्य को मंडल अध्यक्ष डिंडोरी बनाए जाने पर डिंडोरी नगर सहित ग्रामीण इलाकों में खुशी की लहर है। जानकारी अनुसार आशीष स्वभाव से मिलनसार और हसमुख व्यक्ति है जिनकी पकड़ हर वर्ग में अच्छी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे