Tuesday, March 3, 2026

कलेक्टर ने आदर्श ग्राम चाड़ा के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की,

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई समय सीमा की बैठक

सेवाजोहार (डिंडौरी):- कलेक्टर हर्ष सिंह ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभागवार संचालित योजनाओं एवं कार्य प्रगति की समीक्षा की। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत अनिल कुमार राठौर, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुनील शुक्ला, एसडीएम बजाग भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सुशासन सप्ताह और जन-कल्याण पर्व के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी ली । उन्होंने कहा कि जन-कल्याण अभियान के तहत आ रहे आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ कार्य करते हुए, सभी विभाग आपसी समन्वय से अपनी भूमिका निभाएं।
खरीफ उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा
कलेक्टर ने जिले में प्रारंभ खरीफ उपार्जन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में सर्वेयर, बारदाना, पेयजल, मापतौल कांटा सहित अन्य अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।जिसमें बताया गया कि खरीदी, भण्डारण और परिवहन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि उपार्जन के दौरान अधिकारीगण निरीक्षण करें,मौसम में हो रहे बदलाव और बारिश की संभावना के मद्देनजर उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये।
राजस्व महाअभियान 3.0 की समीक्षा
कलेक्टर ने राजस्व महाअभियान 3.0 के संबंध में राजस्व मामलों की समीक्षा कर लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण, नक्शा तरमीम, पीएम किसान, आधार लिंकिंग, परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन का कार्य की समीक्षा की। कलेक्टर ने नक़्शे के बटांकन, आधार से लिंकिंग के लक्ष्य को पूरा करने को कहा, साथ ही उन्होंने पीएम किसान में सेचुरेशन प्राप्त करने के लिए सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में पीएम जनमन के तहत संबंधित विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए पीएम जनमन आवास, विद्युत आपूर्ति, पीएम स्वनिधि, आंगनबाड़ी, आयुष्मान भारत कार्ड, नलजल, आदि की जानकारी ली। उन्होंने पीएम जनमन आवास के तहत गत सप्ताह की प्रगति व द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि व नवीन स्वीकृतियों के संबंध में जानकारी ली।जिसमें बताया गया कि गत सप्ताह पीएम जनमन के तहत विद्युत् आपूर्ति के लिए दिए लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त कर लिया गया। इसके लिए लक्षित सभी 826 चिन्हित घरों तक विद्युत आपूर्ति की जा रही है। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 12665 कार्ड बन चुके है। शेष आयुष्मान कार्ड के लक्ष्य की पूर्ति के लिए कैंप आयोजित किये जा रहे है।
कलेक्टर ने स्व-रोजगार एवं रोजगार के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की।कलेक्टर ने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए बीज वितरण, उर्वरक की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने पशुपालन और मत्स्य विभाग के किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति की समीक्षा की।
कलेक्टर ने आदर्श ग्राम चाड़ा के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें कलेक्टर श्री सिंह ने किसान क्रेडिट कार्ड, उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम आवास, टैप वाटर, बिजली कनेक्शन, 15वें वित्त के कार्य, सामुदायिक वनाधिकार दावों आदि के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन और समय-सीमा प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा कर लंबित प्रकरणों को त्वरित निपटान करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने सीएमहेल्पलाइन के तहत लगातार ख़राब प्रदर्शन करने वाले और नॉनअटेंडेंट प्रकरण के सम्बंधित अधिकारियों को चिन्हित कर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे