Tuesday, March 3, 2026

डिंडोरी जिले के 655 मतदान केंद्र मनाई गई अटल जी जन्म शताब्दी

अटल बिहारी वाजपेई के नाम से जाना जाएगा गाड़ासरई मंडल

सेवाजोहार(डिंडोरी):- – भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार एवं संभाग प्रभारी व प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में व भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व में सुशासन दिवस की अवसर पर जिले के सभी 655 मतदान केंद्रों पर सुशासन दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर सुशासन दिवस मनाया गया।
इसी तारतम्य में जिला भाजपा कार्यालय के समीप अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया के द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया साथ ही उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद पाठक, सुरेंद्र कुमार दुबे, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, जिला मंत्री सपना जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा, सह संयोजक अविनाश सैनी, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष परशराम नागेश, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवदिया मरकाम, मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, वरिष्ठ नेता मान बहादुर सिंह, जयसिंह राजपूत, वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, ग़ामूसिंह परमार, जितेंद्र ब्यौहार, हेम सिंह राजपूत, मंडल महामंत्री भागीरथ उरैती, चंद्रशेखर नायक, मंडल मंत्री नीलू जैन, कुंवारिया मरावी, अजय बर्मन, शत्रुघ्न पाराशर, बलराम सिंह राठौर, तरुण ठाकुर, धनेश धनंजय, शांतनु पाठक, सरजू प्रसाद ठाकुर सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

अटल बिहारी वाजपेई नामकरण किया गया गाड़ासरई मंडल

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर मण्डल गाड़ासरई में उनके तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ! साथ ही आज नव गठित गाड़ासरई मण्डल का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी मण्डल के नाम से प्रस्ताव मण्डल अध्यक्ष राजेश्वर साहू द्वारा रखा गया जी जिसकी घोषणा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू के द्वारा किया गया है सर्व सम्मति से इस प्रस्ताव का समर्थन किया गया है!यह बहुत ही हर्ष का विषय है! जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने भी इसका समर्थन किया है! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू , मण्डल अध्यक्ष गाड़ासरई राजेश्वर साहू, मण्डल उपाध्यक्ष जय कुमार, कार्यालय मंत्री घनश्याम साहू, प्रशांत सिसोदिया, राम विशाल, मंजू नामदेव, उदित नामदेव , राजू दहिया, सुधीर सोनी आदि ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधू और जनता जनार्दन उपस्थित रहे है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे