Tuesday, March 3, 2026

सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में 17 ग्राम पंचायतों को मिली नवीन पंचायत भवन की सौगात

सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती एवं सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर में भारत रत्न स्व. वाजपेयी की विचारधाराओं को सार्थक करने के उद्देश्य से सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सुशासन दिवस के अवसर केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन कार्यक्रम छतरपुर जिले से किया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय में देखा गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, जनपद पंचायत अध्यक्ष डिंडौरी आशा सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीरा रूद्रेश परस्ते, सीईओ जिला पंचायत अनिल कुमार राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म.प्र. में 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमिपूजन एवं 2500 ग्राम पंचायतों के लिए नवीन भवनों की स्वीकृति वर्चुअल माध्यम से की। जिसमें डिंडौरी जिले की 17 ग्राम पंचायतों के लिए नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य हेतु 673.33 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति एवं प्रथम किस्त का वितरण किया गया। 17 ग्राम पंचायतों में करंजिया जनपद की एक ग्राम पंचायत मोहतरा, डिंडौरी जनपद पंचायत की एक ग्राम पंचायत धुर्रा, बजाग जनपद पंचायत की एक ग्राम पंचायत धनौली, समनापुर जनपद पंचायत की चार ग्राम पंचायतें बंजरा, धुरकुटा, घाटा, खाम्ही एवं शहपुरा जनपद पंचायत की दस ग्राम पंचायतें अमठेरा, बढईगढ़, बरगांव, भिलाई माल, छीरपानी, दल्का खम्हरिया माल, दल्का सरई रैयत, देवरी कला, डोभी एवं ददरगांव को नवीन पंचायत भवन की सौगात प्राप्त हुई है। सभी संबंधित ग्राम पंचायतों में लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण शामिल हुए।ग्राम पंचायत धुरकुटा में पद्मश्री अर्जुन सिंह धुर्वे उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे