Tuesday, March 3, 2026

भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों ने देवरगढ़ बांध के कैनाल का किया औचक निरीक्षण,जाहिर की चिंता

मुख्यमंत्री जी देख लीजिए हाल ए डिंडोरी

सेवाजोहार(डिंडोरी):- किसानों को पानी मिले जिससे किसान की फसल पैदावार अधिक हो इस आशय के साथ जिला डिण्डोरी में कुल 97 बांध बनाए गए है इनमें कैनाल का निर्माण भी है। जिसके माध्यम से 293 गांवों तक पानी पहुंचना है और किसानो को लाभान्वित करना है । लेकिन इन कैनालों की स्थिति ठीक नही है और किसान पानी पानी के लिए मोहताज है जो चिंता का विषय बना हुआ है।

इसी प्रकार देवरगण बांध में निर्मित दनदना जलाशय के नाम से निर्मित कैनाल से 10 गावों को पानी पहुंचा कर किसानों को लाभान्वित करना है किन्तु कैनाल टूट फूट होने के कारण जगह जगह पानी का रिसाव हो रहा है और किसानों को पानी नही मिल रहा है ।

कैनाल का भौतिक निरिक्षण करने के लिए भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू के नेतृत्व में ग्राम खम्हरिया में कैनाल को देखा गया तो वहा कैनाल टूटी हुई है तो कही कच्ची कैनाल है ।ग्राम के किसानों ने बताया की जब से कैनाल बनी हुई है तब से किसानों को पानी नही मिल रही है किसानों ने कहा की जल्द से जल्द कैनाल मरम्मतीकरण करवाई जाए जिससे पानी मिल सके ।

आज के इस औचक निरीक्षण के दौरान भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, तहसील शहपुरा अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू, तहसील मंत्री यतेंद्र साहू, जिला सह मीडिया प्रमुख शारदा नामदेव,जिला सदस्य खूबचंद साहू,तहसील सदस्य चिरौंजी लाल चंद्रोल, बलराम साहू,चूकराम साहू आदि सैकड़ों सदस्य रहे उपस्थित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे