सेवाजोहार(डिंडोरी):– मेकलसुता महाविद्यालय में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जागरण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता अरविंद भदौरिया जी प्रान्त संगठन मंत्री, अखिलभारतीय ग्राहक पंचायत महाकौशल प्रान्त, अनिल अवधिया जिला अध्यक्ष अखिलभारतीय ग्राहक पंचायत डिण्डौरी, निशांत प्रश्ननानी उपाध्यक्ष, नेहा साहू महिला जागरण प्रमुख, यशवंत तोमर जिला मीडिया प्रभारी, डॉ बिहारी लाल द्विवेदी प्राचार्य, डॉ बालस्वरूप द्विवेदी उप प्राचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ वीणापाणि की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर अतिथि स्वागत पश्चात किया गया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की स्थापना 1974 में पुना में हुई। इस संगठन का मूल उध्देश्य ग्राहक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं उसे उचित मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता, सही नाप, विक्रय उपरांत सेवा एवं अच्छा व्यवहार दिलवाना है। इस संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 लागू करवाना रही है।भारत की अर्थव्यवस्था यदि कल्याणकारी बनानी हो तो अर्थव्यवस्था का मूलाधार जो ग्राहक है वह जागृत हो जाना चाहिए, वह प्रशिक्षित हो जाना चाहिए वह संगठित होना चाहिए। इस ग्राहक शक्ति को अर्थ व्यवहार पर, बाज़ार पर अंकुश के समान काम करना चाहिए। उद्दयम, व्यापार, बाज़ार और ग्राहक शक्ति, ये शक्तियाँ यदि एकत्र आयेंगी तो शोषण मुक्ति मिलेगी।ग्राहक पंचायत राष्ट्रोत्थान हेतु शोषणमुक्त समाज के निर्माण के लिये आर्थिक क्षेत्र में चलायी गयी एक लोकयात्रा है। यह विविध घटकों के बीच समन्वय स्थापित करने की आन्दोलन नीति है। व्यापारी, उत्पादक, कर्मचारी, कृषक, विक्रेता, आदि के बीच संवाद स्थापित होकर समस्यओंका निराकरण होना चाहिये। ग्राहक पंचायत का किसी से शत्रुत्व नहीं है। परन्तु अनुचित व्यापार और प्रथा के विरुद्ध विरोध अवश्य है।
अपने बताया कि वर्तमान में साईबर अपराध इतना बढ़ गया है कि फ्राड , ब्लैकमेल कर रहे हैं, ठगी के नए तरीके निकाल रहे हैं और हमारे युवा वरिष्ठ सभी फंस रहे हैं और आज भी उसके प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। सरकार द्वारा हेल्पलाइन नम्बर 1930 जारी किया गया है आप इस पर शिकायत दर्ज कराए और जागरूक बने दूसरों को भी जड्रक बनाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हों। कार्यक्रम में अतिथि आभार अनिल अवधिया जी द्वारा किया गया । संचालन डॉ स्वर्ण तिवारी द्वारा किया गया , कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
मेकलसुता महाविद्यालय में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जागरण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news