Tuesday, March 3, 2026

नए वर्ष में बैगा ग्राम चंद्रागढ़ पहुंची पुलिस कप्तान वाहनी सिंह

बैगा परिवार से मुलाकात कर समस्या की सुनवाई की

सेवाजोहार (डिंडोरी):- पुलिस अधीक्षक  वाहनी सिंह द्वारा ग्राम चंद्रागढ में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया, जिसमें बैगाचक ग्राम के सभी आम नागरिक उपस्थित रहें, इस दौरान बैगा पुरूष एवं महिलाओं को हाने वाली समस्यओं को एक-एक कर पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष रखीं। जिमसें प्रमुख रूप से सडक, पानी, विद्यालय एवं अन्य समस्याओं को रखा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त सभी समस्ओं को सुनकर ग्रामीणों को सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा दिलाये जाने हेतु आवश्वासन दिया गया साथ ही साथ ग्राम चंद्रागढ को गोद लेने का निर्णय लिया गया है एवं ग्रामीणों की प्रत्येक समस्याओं को डिण्डौरी पुलिस द्वारा दूर करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। ग्राम चंद्रागढ के सभी मोहल्लों में जितने भी परिवार निवास करते हैं उनकी जानकारी एकत्र कर, उनके परिवार में किन-किन योजनाओं के लाभ से वंचित है एवं उन्हें किस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड रहा है उसकी जानकारी ली जाकर उन समस्याओं को समाप्त करने का प्रयास किया जावेगा। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बच्चों को खेलने हेतु तत्काल खेल सामग्री उपलब्ध कराने हेतु निर्देश भी दिये गये हैं, ग्राम में मिडिल स्कूल प्रांरभ करने हेतु विभागीय स्तर पर हर संभव प्रयास किये जायेगें। समस्त ग्रामीणों से पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि अगर ग्राम में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो सर्वप्रथम किसी भी माध्यम से पुलिस को सूचना दें, उन्हें मुख्यालय आने की भी आवश्यकता नहीं है, उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जावेगी एवं हर संभव मदद की जावेगी। जनसुनवाई के कडी में यह भी संज्ञान में आया है कि राशन लेने हेतु अन्य ग्राम जाना पडता है जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि खाद्य विभाग के अधिकारियों से समन्व्यय स्थापित कर राशन की समस्या को भी दूर करने का प्रयास किया जावेगा एवं ग्रामीणों को स्वरोजगार से भी जोडने हेतु पुलिस द्वारा पहल की जावेगी।
उक्त जनसंवाद में पुलिस कप्तान श्रीमती वाहनी सिंह के साथ-साथ निरीक्षक दुर्गाप्रसाद नगपुरे थाना प्रभारी कोतवाली, स्टेनो गीतेन्द्र दादंरे, सउनि ब्रजेश त्रिपाठी, सउनि शशि जावरिया, सउनि अरूण पटेल, प्रआर दीपक पटेल एवं अन्य पुलिस स्टाॅफ उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे