Friday, August 1, 2025

आदिवासी छात्रा खुशबू नेताम ऊंची कूद में राष्ट्रीय खिलाड़ी बनी

68 वी स्कूल गेम्स फेडरेशन एथलेटिक्स की राष्ट्रीय स्पर्धा झारखंड में करेगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

सेवाजोहार (डिंडोरी):- कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन एवं संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग के मार्गदर्शन में शालेय खेल कैलेंडर 24-25 के अनुसार जिले में शालेय खेलकूद की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 68 वीं शालेय एथलेटिक्स की स्पर्धा रांची झारखंड में दिनांक 05 से 08 जनवरी 2025 तक आयोजित की जा रही है। जिसमें जिले का खिलाड़ी छात्रा खुशबु नेताम पिता झामेश्वर नेताम सीएम राइज विद्यालय शहपुरा की छात्रा मध्य प्रदेश के दल से ऊंची कूद में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लें रही है।


पी एस राजपूत जिला क्रीड़ा अधिकारी जनजाति कार्य विभाग ने जानकारी में बताया कि खिलाड़ी छात्रा ने विद्यालय, विकासखंड ,जिला, संभाग, विभागीय राज्य एवं शालेय राज्य स्तर तक कुल सात स्तरों की प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इनके ऊंची कूद में सर्वोत्तम रिकॉर्ड 6.8 से सीनियर वर्ग बालिका में किसी भी एथेलीट ने क्रॉस नही करने से खुशबु नेताम राष्ट्रीय खिलाड़ी बनी। 30दिस्बर से 3 जनवरी 2025 तक छतरपुर में विशेष कोचिंग प्राप्त करने के बाद 03जनवरी 25 को मध्य प्रदेश का दल राष्ट्रीय स्पर्धा झारखंड के लिए रवाना होगा। एथलेटिक्स कोच नवीन खरगाल के कुशल प्रशिक्षण, कठिन मेहनत एवं मार्गदर्शन से विद्यालय ,जिला एवं विभाग को गौरवान्वित करते हुए मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी की उपलब्धि प्राप्त होने पर डा संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त जनजाति कार्य , प्राचार्य यशवंत साहू, डी के श्रीवास्तव, संदीप सोनी,पी डी पटेल, पी एस राजपूत जिला क्रीड़ा अधिकारी जनजाति कार्य, प्रशिक्षक अनिल लोधी ,परवेज खान, रमा साहू ,नवीन खरगाल, जागेश्वर नंदा, अमर साहू , विद्यालय स्टाफ एवं खेल प्रेमियो ने हर्ष व्यक्त करते हुई छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे