सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिला के करंजिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बहारपुर के बेलापाठ स्टेडियम में ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से टीम भाग लेने आ रहे हैं, युवाओं में खेल को बढ़ावा देने के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें कोई भी टीम भाग ले सकते हैं, प्रतियोगिता का उत्साह युवाओं में नजर आ रहा है, बेलापाठ स्टेडियम जो कि क्षेत्र का बेहद प्रचलित स्टेडियम है, जो जंगलों से घिरे होने के कारण अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, बहुत दिनों के बाद इस ग्राउंड में किसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, खिलाड़ी यहां अपने खेल का प्रदर्शन करने के लिए काफी उत्साह दिखा रहे हैं, आयोजकों ने खिलाड़ियों के लिए खास तौर पर मैदान और पिच का तैयार किया है, जिसमें खिलाड़ियों के सुरक्षा और उनके खेल को और रोमांचक बनाने के लिए जोर दिया गया है, आयोजक समूह द्वारा प्रतियोगिता को और रोमांचक बनाने के लिए खूब मेहनत करते नजर आ रहे हैं, प्रतियोगिता में इनाम राशि प्रथम पुरस्कार 21000 रुपए व द्वितीय पुरस्कार 10000 रुपए निर्धारित किया गया है, एवं पृथक रूप से मेन ऑफ द सीरीज के लिए 501 रुपए एवं मेन ऑफ द मैच के लिए पुरस्कार 251 रुपए निर्धारित किया गया है, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 551 रुपए राशि तय किया गया है, इस प्रतियोगिता में खास तौर पर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के टीमों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिनके बीच बेहद रोमांचक मैच देखने को मिलेगा, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निम्न संपर्क नंबर पर संपर्क कर सकते हैं एवं बेलापाठ स्टेडियम में अपने खेल का हुनर दिखा सकते हैं – शंभू मोंगरे 9691269088, शिवभजन 9399819124, राम स्वरूप मसराम 6263087150, जयकरण कुरचाम 7389671042
प्रतियोगिता आयोजन के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष बाई मरकाम, उपसरपंच गीता बाई मसराम, सचिव मोहन सिंह धुर्वे द्वारा सहयोग किया जा रहा है, एवं बहारपुर ग्राम के युवा विशेष तौर पर अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news