सेवाजोहार (डिंडौरी) : कलेक्टर हर्ष सिंह ने बुधवार को जिले के पर्यटन स्थलों को बेहतर करने एवं जिले में पर्यटन क्षेत्र की सम्भावनाओं को गति देने के उद्देश्य से जनपद पंचायत शहपुरा स्थित घुघवा राष्ट्रीय उद्यान का निरीक्षण किया, कलेक्टर हर्ष सिंह ने पर्यटन से सम्बंधित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए स्थल का जायजा लिया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घुघवा में मुख्यतः पौधों के जीवाश्म मिले हैं जो आज से लगभग 6.5 करोड वर्ष पुराने हैं। यह काल मध्यजीवी महाकल्प के अंतिम एवं नूतन जीव महाकल्प के प्रारंभ के मध्य का समय है। जीवाश्मों की खोज का श्रेय तत्कालीन सांख्यिकी अधिकारी और जिला पुरातत्व के पदेन सचिव डॉ. धर्मेन्द्र प्रसाद को जाता है। बाद में जबलपुर विज्ञान कॉलेज के डॉ. एस.आर. इंगले और लखनऊ के बीरबल साहनी पुरावनस्पति विज्ञान संस्थान के डॉ. एम.बी. बाण्डे ने इन जीवाश्मों का विधिवत अध्ययन किया है। राष्ट्रीय उद्यान के रूप में यह स्थल संरक्षित है। कलेक्टर हर्ष सिंह ने पर्यटकों के संबंध में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि उद्यान में देश विदेश सभी जगह से पर्यटक आते हैं एवं विद्यालयों के द्वारा भी शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाता है। उक्त निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनिल कुमार राठौर, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news