Tuesday, March 3, 2026

गंभीर बीमारी के चलते उपचार हेतु दो बच्चों को मुंबई भेजा जाएगा

सेवाजोहार (डिंडोरी):- एसडीएम शहपुरा  एश्वर्य वर्मा के निर्देशन में बाल अधिकार संरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत गठित राजस्व दल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा गुरूवार को बालिका मानवी पिता मनमोहन झारिया उम्र 05 वर्ष निवासी ग्राम रमपुरी माल एवं बालक चंद्रशेखर पिता संजू मरावी उम्र 06 वर्ष निवासी मोहनी माल के हृदय में छिद्र होने पर सर्जरी एवं उपचार हेतु मुंबई भेजा जा रहा है।

उक्त गठित टीम के द्वारा बच्चों के सर्जरी एवं उपचार करवाने के लिए माता-पिता को प्रेरित किया गया। जिससे दोनो बच्चों के माता पिता ने उपचार कराने की सहर्ष सहमति प्रदान की। इन दोनों बच्चों को कल 09 जनवरी 2025 को आयोजित स्वास्थ्य शिविर डिंडौरी में प्राथमिक उपचार के पश्चात हृदय छिद्र की सर्जरी हेतु मुंबई भेजा जाएगा। उक्त कार्य मे डॉ. डौली चौधरी, शैलेश गौर, नायब तहसीलदार आंनद डहरिया एवं पटवारी मीनु सिंह का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे