Tuesday, March 3, 2026

पहले सीढ़ी पर माथा टेका फिर नव नियुक्त BJP जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने भाजपा कार्यालय में किया प्रवेश।

भाजपा कार्यालय में गर्मजोशी के साथ हुआ जोरदार स्वागत

केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन – नेताम

सेवाजोहार(डिंडोरी):- विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिला डिण्डोरी के जिलाध्यक्ष पद पर चमरू सिंह नेताम की आधिकारिक घोषणा की है जिसके पश्चात भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम को दी जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात चमरू सिंह नेताम का डिण्डोरी जिला कार्यालय पर आगमन होने पर जिला कार्यालय में मौजूद पदाधिकारियों ने आतिशबाजी कर फूलमाला के साथ भव्य स्वागत किया एवं जिला कार्यालय में प्रवेश के पूर्व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यालय की सीढ़ी पर माथा टेका फिर कार्यालय में प्रवेश किया। सभी अतिथियों के द्वारा भाजपा के पितृपुरुष पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण व तिलक वंदन कर बैठक की शुरुआत की।

बैठक शुरुआत में निवर्तमान जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने शॉल श्रीफल बैठकर स्वागत किया तत्पश्चात सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया निवर्तमान जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन लगातार परिवर्तनशील पार्टी है इसमें कोई पद स्थाई नहीं होता होता है तो सिर्फ कार्यकर्ता स्थाई होता है परिवर्तन ही हमारी पार्टी का नियम है। वर्ष 2022 में जब मैं जिला अध्यक्ष बना जो लगातार संगठन को मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और विधानसभा चुनाव में भले ही हम थोड़े मतों से पीछे रह गए लेकिन लोकसभा में डिंडोरी विधानसभा को विजय हासिल हुई यह जीत भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की है और हम संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर निरंतर कार्य करेंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं भारतीय जनता पार्टी संगठन का सदस्य हूं हमारे प्रेरणापुंज पंडित दीनदयाल जी ने कहा था कि अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास करना हमारा मूल मंत्र है, इसी भावना को चरितार्थ करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मुझ अंतिम छोर के व्यक्ति पर भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन किया है जिसके लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आत्मक आभार व्यक्त करता हूं। भारतीय जनता पार्टी किसी व्यक्ति की पार्टी है यह पार्टी छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने वाली पार्टी है हम सभी साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे और मतदान केंद्र तक के कार्यकर्ताओं का हर काम होगा यह मैं इस मंच से आश्वासन देता हूं। कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी है हम सभी सत्ता और संगठन का बेहतर तालमेल के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे आप सभी ने मेरा जिस प्रकार से आदमी स्वागत की जिसके लिए मैं हृदय से आप सभी ज्येष्ठ, श्रेष्ठ, पदाधिकारी जनप्रतिनिधिगण एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आत्मीय आभार व्यक्त करता हूं।

मंच का संचालन जिला महामंत्री जयसिंह मरावी व आभार मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य ने व्यक्त किया।
इस दौरान अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, जिला उपाध्यक्ष प्रीतम मरावी, मनोहर सिंह ठाकुर जिला मंत्री सपना जैन अनुराग गुप्ता कीर्ति गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चौकसे, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा, जिला सहसंयोजक अविनाश सिंह सैनी, वरिष्ठ नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य ज्योति प्रकाश धुर्वे वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुमार दुबे, सरमन सिंह ठाकुर रेवा पांडे, वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर,चंद्रशेखर सोनू नायक,हरिहर पारासर ,अजय बर्मन,हेम सिंह राजपूत राजकुमार मोगरे, मंडल अध्यक्ष शिवराम राजपूत लक्ष्मी प्रसाद दारका, वर्षा कुशराम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश धूमकेती, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश परस्ते, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवदिया मरकाम, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परशराम नागेश, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, नपा उपाध्यक्ष सारिका नायक, पार्षद स्मिता बर्मन जनपद अध्यक्ष समनापुर पवंती कुशराम, जनपद अध्यक्ष शहपुरा प्रियंका आर्मो, रितेश जैन, आशीष कोतु, डिंपल दीक्षित, मानबहादुर सिंह, दीपन खंपारिया डॉ. जितेंद्र ब्यौहार, आकाश नामदेव, नीरज शर्मा, जयसिंह सरैया, प्रवीण बर्मन, अजय साहू, सहित वरिष्ठ जन, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे