Tuesday, March 3, 2026

सड़क हादसा : नर्मदा परिक्रमावासियो से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी,4 घायल

सेवाजोहार (डिंडोरी ):– गुजरात राज्य के राजकोट से मां नर्मदा की परिक्रमा को निकली बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी के समनापुर थाना क्षेत्र अंर्तगत किकरझर घाट पर बस ने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस सीधे ढाल में जाकर पलट गई।

बस में 35 श्रद्धालु सवार थे जिनमे से कुछ को अंदरूनी तो 4 से 5 लोगों को चोट आई है। घटना की सूचना मिलते है समनापुर थाना प्रभारी कोमेश कुमार अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे साथ ही 108 एंबुलेंस भी पहुंची। घायलों की बस से सुरक्षित निकाला गया और समनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। नर्मदा मां के प्रताप से सभी श्रद्धालु सुरक्षित है बड़ा हादसा था लेकिन कोई गंभीर नहीं हुआ यह अच्छी बात रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे