SAF सुपरस्ट्राइकर ने SP सुपर किंग्स को 9 रन से हराकर जीता एसपी कप का खिताब
सेवाजोहार (डिंडोरी):- पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित प्रथम एसपी क्रिकेट कप टेनिस बॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को एसएएफ सुपरस्ट्राइकर की जीत के साथ हुआ। प्रथम एसपी क्रिकेट कप का शुभारम्भ 11 जनवरी को हुआ, जिसमें पुलिस विभाग की 8 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लीग मैच की समाप्ति के बाद शनिवार को आयोजित सेमीफाइनल में जीत हासिल कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम के नेतृत्व वाली एसपी सुपर किंग्स एवं भानुप्रताप के नेतृत्व वाली एसएएफ सुपरस्ट्राइकर के मध्य फाइनल मैच कलेक्ट्रेट खेल परिसर में खेला गया। फाइनल मैच में एसएएफ सुपरस्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में ओपनर हरिओम के शतक के मदद से 217 रन बनाये, जिसके जवाब में एसपी सुपर किंग्स 208 रन ही बना सकी।

आपको बता दे की जब जीत की ओर बढ़ रही एसपी सुपर किंग्स बल्लेबाजी कर रही थी तब मैच के अंतिम चार ओवरों में पूरा रुख बदल गया और पलड़ा SAF सुपरस्ट्राइकर के पक्ष में जाता दिखाई देने लगा लेकिन वही बीच बीच में SP सुपर किंग्स के बल्लेबाज क्रीज पर जमे रहे और लंबे स्कोर का पीछा करना जारी रखा। वही मैच के अंतिम ओवर में जीत हार का फैसला हुआ जब 6 गेंदों में 21 रन बनाने थे ।
फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले एसएएफ सुपरस्ट्राइकर हरिओम को मैन ऑफ़ द मैच और सीरीज का अवार्ड दिया गया। प्रतियोगिता के समापन में पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए पुरुस्कृत किया, उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता आपसी सामंजस्य बढ़ाती है। इस दौरान एसडीओपी बजाग पुरोषोत्तम मरावी, डीएसपी मेहंती मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिता के आयोजन में उपनिरीक्षक अनुराग जामदर, आरआई अभिनव राय, सूबेदार कुंवर सिंह, मुकेश बैरागी, अतुल हरदहा,अंपायर सलीम शेख, कोमेंट्रेटर जीवन वर्मन एवं सुधील बरमैया,खेल विभाग से चेतराम अहिरवार, आरती सेंधिया, नेहरू युवा केंद्र के आरपी कुशवाह एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी की भूमिका रही।