Tuesday, March 3, 2026

लगातार सड़क हादसों से जा रही जान, उपनगरवासियों ने प्रशासन से ब्रेकर लगवाने की मांग

सेवाजोहार (मंडला):- मंडला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में महाराजपुर के रहवासियों ने गंभीर मामले को लेकर आवेदन किया है। महाराजपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटना के चलते लोग काल के गाल में समा रहे हैं जिस पर लगाम लगाना बेहद जरूरी है। बीते दिनों हुए सड़क हादसे में महाराजपुर निवासी चोकसे परिवार का चिराग बुझ गया जिससे महाराजपुर के रहवासियों में गहरा आघात पहुंचा है। महाराजपुर वासियों ने एकमत होकर चिन्हित जगहों पर ब्रेकर लगाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है ताकि बढ़ते सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाया जा सके।

आवेदन में उल्लेख है की नगरपालिका के द्वारा लगभग 02 माह पूर्व आंगन तिराहा से रेल्वे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया गया है व मण्डला जबलपुर रोड का यातायात इस रोड से परिवर्तित होने के कारण इस क्षेत्र में दुर्घटनाएं बढ़ गई है। कुछ दिन पूर्व गाड़ी की ठोकर से स्कूली ऑटो रिक्शा पलट चुका है जिसमें छहः बच्ची सवार थी, एल.पी. यादव कार दुर्घटना से घायल हो चुके है जां अभी मुंबई में इलाज रत है।

18/01/2025 की रात्रि 8:30 बजे चौपहियों वाहन की ठोकर से 02 बच्चे घायल हो गये जिसमें सिद्धार्थ चौकसे 18 वर्ष का स्वर्गवास हो गया तथा दूसरा बच्चा जिसके दो पैर में तीन फैक्चर है सिर पर आठ टांके व मेडिकल अस्पताल जबलपुर में जिन्दगी मौत से संघर्ष कर रहा है।

आगे इस क्षेत्र में और घटनाएं घटित ना हो इसलिए निम्न तीन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाया जायें।

1. महारापुर ग्रामीण विद्युत मण्डल ऑफिस के सामने ।

2. शासकीय नवीन स्कूल जाने वाली गली के सामने।

3, लकी फर्नीचर के सामने ।

महोदय उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अतिशीघ्र स्पीड ब्रेकर निर्माण करने के लिए संबंधित विभाग को आदेशित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे