Tuesday, March 3, 2026

जिला पंचायत सीईओ से शिकायत कर ग्रामीणों ने ग्राम मढियारास में निर्माण कार्यों की जांच की मांग की

सेवाजोहार (डिंडोरी):- डिंडोरी विकासखंड अन्तर्गत ग्राम मड़ियारास में ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों एवम मजदूरी कार्यों में लगातार भ्रष्टाचार किया जा रहा जाए जिससे असंतुष्ट होकर ग्रामीणों ने कलेक्टर एवम जिला पंचायत सीईओ को आवेदन दिया है जिसमे ग्रामीणों ने उल्लेख किया है प्रधानमंत्री आवास योजना में के द्वाराजिम्मेदार पंचायत कर्मचारियों के द्वाराप्रधानमंत्री आवास में भारी भ्रष्टाचार ग्राम पंचायत के जिम्मेदार कर्मचारियों के द्वारा एक घर के फोटो को 11 अन्य आवास हितग्राहियों के आवास में पोर्टल में प्रदर्शित किया गया है जबकि ये सभी हितग्राहियों के घर 1 से 2 किलोमीटर के दूरी में है जबकि ये सभी फोटो पोर्टल में प्रदर्शित करने के लिए लोकेशन में जियो टैगिंग का उपयोग करना है। प्रधान मंत्री आवास में ही कुछ ऐसे हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया गया है जिनका पहले से पक्की मकान बना हुआ है उसी पक्की मकान को किसी अन्य घर का प्लिंथ लेबल का फोटो पोर्टल में प्रदर्शित कर दूसरे किस्त का पैसे डलवा दिया गया है।
जबकि जुगरवती पति लोकराम जो कि एक विधवा एवम गरीब महिला है पिछले वर्ष 2021-22 में आवास स्वीकृत हुआ था जिसकी आवास आईडी MP-127958723 एवम वरीयता क्रमांक 19 है जिसे ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा आईडी को डिएक्टिव कर दिया जिससे इस विधवा एवम गरीब महिला को आज दिनांक तक प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
ग्राम पंचायत मड़ियारास में एक से बढ़कर एक बड़े से बड़े भ्रष्टाचार किया हैं वर्ष 23- 24 में अहीर तालाब के पास में 3 रो का पुलिया का निर्माण करवाने के लिए पास हुआ था लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा 3 रो के स्थान में 2 रो का पुलिया बनवा दिया गया एवम अंधा अधिकारियों द्वारा मस्टर के द्वारा मजदूरी भुगतान मिस्त्री, भुगतान एवम मटेरियल का भुगतान लगभग पूर्ण कर दिया गया हैं। ऐसे हीं कई कारनामे पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी एवम कर्मचारियों के द्वारा गली प्लेग में लगभग ग्यारह लाख की राशि का बंदरबाट किया गया है इसमें मास्टर के द्वारा मजदूरों का नाम निकालकर गली प्लेग बनवाया और मैटेरियल के नाम में ग्यारह लाख की राशि का आहरण कर लिया गया है।
इसी प्रकार से निर्माण कार्यों में पंचायत के जिम्मेदारों के द्वारा भारी भ्रष्टाचार करते हुए परको लेशन टैंक, चेक डैम रेनोवेशन कार्य, ईजीएस के पास पेयजल कूप निर्माण भर्राटोला , ईजीएस स्कूल के पास पुलिया निर्माण बनवासी टोला में बनवाने के नाम में शासन के राशि का दुरुपयोग किया गया है
पंचायत के जिम्मेदार कर्मचारियों के द्वारा जीवित जॉब कार्ड धारियों को मस्टर के द्वारा कार्य नहीं करवाया जाता लेकिन मृत व्यक्तियो का मस्टर निकालकर कार्य करवाया जाता एवम हजारी लगाया जाता है।इन सब भ्रष्टाचार को देखते हुए क्या जिला स्तरीय जांच टीम गठित होगी या फिर जांच के नाम महीनो लगेंगे ओर ग्रामीण आफिस के चक्कर काटते रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे