सेवाजोहार (डिंडोरी):- यातायात पुलिस विभाग व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कार्यालय डिंडौरी में सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है, उन्होंने सभी युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाएं, नशा करके गाड़ी ना चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं, और गाड़ी हमेशा धीमी गति से चलाएं।
सडक सुरक्षा सप्ताह में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं से बचने के प्रति जोर दिया गया। इस अभियान में स्कूल, कॉलेज, और अन्य संस्थानों के साथ विभिन्न गतिविधियां जैसे जागरूकता रैली, वर्कशॉप, पोस्टर प्रतियोगिताएं और ट्रैफिक पुलिस के साथ संवाद आयोजित की गई। सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य हर नागरिक को यह संदेश देना है कि उनकी छोटी-बडी हर सावधानियां न केवल उनकी बल्कि दूसरों की भी जान बचा सकती हैं। आज उक्त कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा में कार्यरत 25 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, टी-शर्ट एवं कैप प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ललित कुमार उददे, बृजेश सिंह, जन शिक्षण संस्थान से आशीष तिवारी, चंदन चौहान, हॉस्टल अधीक्षक राजेश चौरे और नेहरू युवा केन्द्र से आरपी कुशवाहा व अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।
Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news