सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर हर्ष सिंह ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड डिंडौरी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रातः 8:55 बजे मुख्यातिथि का आगमन, 9:00 बजे ध्वज फहराकर राष्ट्रगान, 9:05 बजे परेड कामाण्डर द्वारा रिपोर्ट एवं परेड निरीक्षण, 9:15 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, 9:30 बजे हर्ष फायर एवं मार्चपास्ट, 10:00 बजे मध्यप्रदेश गान, 10:05 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय झांकियों का प्रदर्शन, 10:45 बजे पुरूस्कार वितरण और 11:00 बजे आभार प्रदर्शन होगा।
भारत पर्व का होगा आयोजन।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सायंकाल 6:00 बजे भारत पर्व का कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण डिंडौरी में आयोजित किया जाएगा।
Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news