Tuesday, March 3, 2026

उत्कृष्ट खेल मैदान में आनन्द उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

सेवाजोहार (डिंडोरी):- मकर संक्रांति के पावन पर्व से आनंद उत्सव का आयोजित किए जा रहे हैं। आज आनंद उत्सव का आयोजन डिंडौरी जनपद पंचायत के तहत उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में किया गया। आनंद उत्सव कार्यक्रम जनपद पंचायत अध्यक्ष  आशा सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  रामकिशोरी ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य  हीरा रूद्रेश परस्ते की मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस दौरान एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन, सीईओ जनपद पंचायत निखिलेश कटारे सहित अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायन होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, इस अवसर पर सामूहिक सहभागिता बढ़ाने के लिए शासन के निर्देशानुसार जिले की सभी पंचायतों में आनंद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय कला और संस्कृति पर केंद्रित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाना है, इसी क्रम में आज आयोजित आनंद उत्सव में नगरवासियों की सहभागिता रही है। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में भागीदारी को बढ़ाने के साथ ही व्यस्त जीवन से कुछ समय आनंद मनाने के लिए सुनिश्चित करवाना रहा, आज के इस आनन्द उत्सव में सबसे पहले महिलाओं को कुर्सी दौड़, रस्साकस्सी, जलेबी दौड़ एवं पुरुष वर्ग में भी रस्साकस्सी, जलेबी दौड़ एवं जलेबी दौड़ का आनंद लिया गया। सभी आयोजित खेल सहभागिता और सामंजस्य को बढ़ावा देते है, जिसमें लोगों ने बिना किसी चिंता और फ़िक्र के बढ़ चढ़ का भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे