Tuesday, March 3, 2026

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

सेवाजोहार (डिंडोरी):- 22 जनवरी 2025 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की दसवीं वर्षगांठ आयोजित की गई। जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण कार्यक्रम से महिलाओं को जोड़ा गया साथ ही राष्ट्रीय बालिका दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं फ्रंटलाइन वर्कर को बेटियों की सुरक्षा बाल विवाह ना हो घरेलू हिंसा न हो एवं समस्त हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। 181 महिला हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से महिलाएं अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकती हैं बाल विवाह की जानकारी दे सकती हैं बच्चों के साथ हो रही हिंसा या लैंगिक अपराध या किसी भी प्रकार के शोषण की शिकायत 1098 पर कर सकते हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर समस्त बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने एवं स्कूली शिक्षा में शत प्रतिशत पंजीयन के लिए प्रोत्साहित किया गया।


शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रयपुरा में किया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्रीय बालिका दिवस का कार्यक्रम कन्या शिक्षा परिसर रयपुरा में आयोजित किया गया जिसमें जेंडर सेंसटाइजेशन विषय पर बालिकाओं को जागरूक किया गया साथ ही बालिका सुरक्षा साइबर क्राइम पोक्सो एक्ट बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी गई कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे