Tuesday, March 3, 2026

15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम

सेवाजोहार (डिंडोरी):- शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर  हर्ष सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश  शिवकुमार कौशल, रजिस्ट्रार  उत्कर्ष राज सोनी, सीईओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, विधिक सहायता अधिकारी श दिलावर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जगन्नाथ मरकाम, एसडीएम बजाग  भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन, निर्वाचन कार्यालय से l राकेश अवधिया सहित अन्य अधिकारी एवं मतदाता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह ने सभी को मतदाता दिवस की शपथ दिलवाते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र में विभिन्न क्षेत्रों के मतदाता मतदान करते हैं। लोकतंत्र को सुदृढ करने में निर्वाचन आयोग सतत प्रयास करता है, निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा मिलकर सफल निर्वाचन कार्य संपन्न कराए गए हैं। जब सभी मिलकर कार्य करते हैं तब त्रुटिरहित मतदान प्रक्रिया संपन्न होती है। 1952 में जब पहली बार निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई तभी से महिलाओं को मताधिकार देकर समान अधिकार दिया गया। आज निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए बेहतर निराकरण प्रक्रिया अपनायी गयी है। अफ्रीका में भी निर्वाचन संबंधी मशीन भेजी जा रही है। चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए सभी मिलकर योगदान दे रहे हैं। मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में जिले के सभी बीएलओ ने अच्छा कार्य किया है आगे भी निर्वाचन आयोग के निर्देशों को अच्छे से लागू कर मतदान केन्द्रों में सुविधा विस्तार कर मतदाताओं के लिए सुलभ बनाएंगे।


अपर सत्र न्यायाधीश  कौशल ने युवा मतदाताओं को मताधिकार के मूल्य को बताकर एक मत की कीमत को समझाया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी  अनिल कुमार राठौर ने मतदाता दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए युवा मतदाताओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान मतदाता दिवस पर वोट जैसा कुछ नहीं विषय पर निबंध प्रतियोगिता में भारती महोबे को प्रथम, प्रिया सिंह को द्वितीय एवं निहारिका धुमकेती को तृतीय पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। मतदाता पुनरीक्षण के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले बीएलओ  वर्षा यादव,  हीरा लाल निगम एवं गुरूशरण खांडे को सम्मानित किया। लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने वाले बीएलओ  गुल मोहम्मद अंसारी,  टीकम पाराशर और  गोकुल प्रसाद सहित 14 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मतदाता दिवस के अवसर पर युवा मतदाता सपना धुर्वे, राजेश वर्मा और सिद्दार्थ कुमार को एपिक कार्ड का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे