सेवाजोहार (डिंडोरी):- कलेक्टर हर्ष सिंह ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय डिंडौरी में झंडा वंदन किया। झंडा वंदन के बाद राष्ट्रगान गाया गया। केन्द्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कलेक्टर हर्ष सिंह ने सभी गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत शुभकामानएं दी। विद्यार्थियों को गणतंत्रता दिवस के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्हें संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय डिंडौरी के प्राचार्य, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।