सेवाजोहार (डिंडोरी):– सोमवार को घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक रूप से दुरुपयोग किए जाने पर सहायक आपूर्ति अधिकारी शमीम खान, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश तुरकर ने नकुल समोसा भंडार पुरानी डिण्डोरी से 4 नग ,गोलू ढाबा अमरकंटक रोड डिण्डोरी से 3 नग तथा यादव ढाबा जबलपुर रोड डिण्डोरी से 1 नग प्राप्त कर तीनों प्रतिष्ठानों से कुल 8 नग घरेलू उपयोग के लाल रंग के एलपीजी गैस सिलेंडर को जब्त कर डिंडौरी इंडेन गैस एजेंसी की सुपुर्द किया, साथ ही तीनां प्रतिष्ठान स्वामी के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनिमय आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन का प्रकरण तैयार कर जाँच में लिया गया।
घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक रूप से दुरूपयोग किए जाने पर तीन प्रतिष्ठान पर की गई कार्यवाही
Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news