सेवाजोहार (डिंडोरी): कलेक्टर नेहा मारव्या ने बरगांव में जलजीवन मिशन की कार्यप्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया, जिसमें उन्होंने इनटेक वेल, पम्प हाउस, पाइप लाइन, ट्रीटमेंट प्लांट, फ़िल्टर हाउस सहित अन्य तकनीकी जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि प्रोजेक्ट का कार्य प्रगतिशील है, सिलगी नदी से प्राप्त जल से से आसपास के गांवों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने निर्माणधीन प्रोजेक्ट की गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए थर्ड पार्टी परीक्षण कराने के निर्देश देते हुए,प्रोजेक्ट को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनिल कुमार राठौर, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, कार्यपालन यंत्री पीएचई अफजल अमानउल्लाह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news