Saturday, March 7, 2026

कलेक्टर  नेहा मारव्या ने ली डीएलसी की बैठक

सेवाजोहार (डिंडोरी): कलेक्टर  नेहा मारव्या की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएलसी की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में वनमण्डल अधिकारी पुनीत सोनकर, एट्री के सदस्य  शरदचंद्र लेले, जिला पंचायत सदस्य प्रीतम सिंह मरावी, जिला पंचायत सदस्य हेमवती ठाकुर, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एट्री संस्था एवं डीएलसी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
जिले में वनाधिकार अधिनियम और पेशा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डीएलसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामुदायिक वनाधिकार, व्यक्ति वनाधिकार, वन प्रबंधन के अधिकार, अधिकारों के साथ दायित्वों का बोध, जैव विविधता प्रबंधन, वनग्राम से राजस्व ग्राम में परिवर्तन, लघु वनोपज, उजड़े वनों को पुनर्जीवित करना सहित अन्य मुद्दों पर एट्री संस्था और डीएलसी समिति के सदस्यों ने अपने विचार और सुझाव रखे। सर्वसम्मति से वनाधिकार कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए जनभागीदारी और सहभागिता से विवादों का निपटान करने पर सहमति दी गई।
कलेक्टर नेहा मारव्या ने वन विभाग और जनजाति कार्य विभाग को संयुक्त रूप से वनाधिकार के क्षेत्र में कार्य करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने व्यक्तिगत और सामुदायिक वनाधिकारों के संबंध में नियम अनुसार कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे