सेवाजोहार (डिंडोरी):- स्वामी श्रद्धानंद वैदिक गुरुकुल बिछिया में आठ दिन चला ऋग्वेद पारायण महायज्ञ। जानकारी अनुसार शहपुरा विकासखंड क्षेत्र की ग्राम बिछिया में दो फरवरी को पूर्णाहुति में सेंकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति प्रदान की। यज्ञ में गुरुकुल संचालक आचार्य धीरेन्द्र पांडेय ने क्षेत्र के लोगों को वैदिक सनातन धर्म पर चलने की प्रेरणा दी। राजस्थान से पधारे मुख्य वक्ता आचार्य सोमदेव आर्य ने वेदों का महत्व, यज्ञ का महत्व बताया। अपने इतिहास को पढ़ने की प्रेरणा दी। बरेली से आए पं भानु प्रकाश ने भजनों के माध्यम से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में जबलपुर, नरसिंहपुर, बिहार, रांची आदि अनेक स्थानों से नर नारी पधारे।गुरुकुल के लिए भूमि दाता यज्ञ मुख्य यजमान चम्मूलाल झारिया, उमाशंकर चौकसे, गंगा चरण चौकसे,अमित राय,विनोद , संतोष आदि ने व्यवस्था सम्हाली।