सेवाजोहार (डिंडोरी):- राजनीति में सक्रिय भूमिका को देखते हुए कांग्रेस नेत्री संतोषी साहू को राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन मध्यप्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय समन्वयक की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष मोना कौर के द्वारा जबलपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया हैं, संतोषी साहू फिलहाल महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हैं, राजनीति और जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाती हैं, जानकारी के अनुसार संतोषी रामजी साहू ने अपनी राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन में गुरू घासीदास विश्वविद्यालय करगी रोड़ कोटा छ. ग. में एन एस यू आई अध्यक्ष के रूप में की। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव, महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष, राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन म. प्र. की प्रदेश सचिव एवं शहडोल जिला प्रभारी अब जबलपुर जिला प्रभारी की कमान सौंपी गई हैं, इन्होंने राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अधिवेशन एवं संगम शिविरों में भी भागीदारी की है। राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंदसौर से पूर्व सांसद सदस्य CWC सदस्य एवं तेलंगाना प्रदेश प्रभारी गांधीवादी नेता मीनाक्षी नटराजन को अपना आदर्श मानती है। इनकी नियुक्ति से कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है ।
राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन ने संतोषी रामजी साहू को जबलपुर जिले का प्रभारी बनाया,कार्यकर्ताओं में उत्साह
Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news