Wednesday, July 9, 2025

आबकारी विभाग ने अवैध शराब बिक्री पर की कारवाई 

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु कार्यवाही डिंडौरी कलेक्टर  नेहा मारव्या के निर्देशानुसार आबकारी अधिकारी  रामहंस पचौरी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग वृत्त डिंडोरी और समनापुर में अवैध शराब रखने व बिक्री संबंधी प्राप्त शिकायतों के आधार पर दबिश कर कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपी शारदा प्रसाद ग्राम डिंडौरी वार्ड नंबर 12 से 16 हंटर केन बियर, 19 बाटल हंटर बियर, 26 पाव देशी मदिरा प्लेन, 9 पाव जीनियस रम विदेशी मदिरा बरामद, ज्योति बाई ग्राम डिंडौरी वार्ड नंबर 15 से 12 पाव जीनियस रम विदेशी मदिरा, अयोध्या बाई साहू ग्राम सक्का से 25 पाव जीनियस रम, 9 पाव जीनियस व्हिस्की, 18 बोतल हंटर बियर विदेशी मदिरा, प्रभु सिंह धुर्वे ग्राम कचनारी से 7 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, मुन्नी बाई ग्राम राई से 5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, जहीन खान 9 पाव जीनियस व्हिस्की विदेशी मदिरा, नरेश बर्मन वार्ड नंबर 2 डिंडौरी से 14 पाव जीनियस रम बरामद किया गया। जिसकी कुल मात्रा 5.40 वल्क लीटर जीनियस व्हिस्की, 32.05 वल्क लीटर हंटर बियर, 4.68 वल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन, 10.44 वल्क लीटर जीनियस रम बरामद,12 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त की, जप्त शराब की अनुमानित कुल कीमत 28120/- रुपए है।

इसी प्रकार आशीष नाथ उर्फ मोनू परिहार निवासी गांगपुर से 22 पाव जीनियस व्हिस्की, संदीप पाल वार्ड नंबर 11 के पास से 24 बोतल हंटर बियर, 50 पाव जीनियस व्हिस्की एवं 100 पाव प्लैन उक्त सभी प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) “क“ तहत पंजीबद्ध किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी एम.आर. उइके ,उप निरीक्षक शंभर सिंह धुर्वे, आबकारी  राम भरोस ठाकुर,  मनीष उईके, करिशमा सलामे व नगर सैनिक  अशोक सैयाम,  तोक सिंह मरावी द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे