सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडोरी के जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम की सहमति से मंडल डिंडोरी की मंडल कार्यसमिति की घोषणा की गई हैं। जिसमें भाजपा डिंडोरी मंडल के मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य ने 22 सदस्यीय टीम की सूची जारी की हैं।भाजपा के डिंडोरी मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य ने जातिगत समीकरण को बैलेंस करते हुए सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं को नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं । वही इस टीम में सबसे होनहार जमीनी कार्यकर्ता घानाघाट निवासी तरुण ठाकुर को “मंडल महामंत्री” के पद पर नियुक्त किया गया हैं। तरुण ठाकुर इससे पहले भाजपा आईटी सेल में सक्रिय रहे हैं,जिन्होंने ऑनलाइन सदस्यता में भाजपा के लिए 1000 नए सदस्यों को जोड़ा था। तरुण ठाकुर युवा नेता हैं जिन्हें जो जिम्मेदारी पार्टी देती है उसे निभाने में वे अपनी जी जान लगा देते हैं यही कारण है कि तरुण ठाकुर को बधाई देने के लिए परिवार,समाज, मित्रों,पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता और शुभचिंतकों का ताता लगा हुआ हैं।
राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय जमीनी कार्यकर्ताओं में हरिहर पाराशर का नाम भी शामिल हैं जिन्होंने पुरानी डिंडोरी सहित डिंडोरी मंडल के ग्रामीण इलाकों में अच्छी पैठ बनाई हुई हैं,पार्टी ने उन्हें मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया हैं,इसी तरह से सारिका नायक जो नगर परिषद उपाध्यक्ष भी हैं उन्हें मंडल उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया हैं सारिका नायक महिला ब्रिगेड हैं जिनकी हर वर्ग की महिलाओं में अच्छी पकड़ हैं। वही डिंडोरी नगर के युवा नेता व समाजसेवी शांतनु पाठक को मंडला उपाध्यक्ष बनाया गया हैं शांतनु नगर के युवाओं की खासी पसंद माने जाते हैं और उनकी हर जगह सक्रियता का फायदा भाजपा को मिलता हैं।
इसी तरह से आशीष वैश्य ने अपनी टीम में पार्षद भगीरथ उरेती को मंडल महामंत्री,वंदना मानिकपुरी को भी जगह दी हैं,वंदना मानिकपुरी महिला पत्रकार भी हैं उन्हें मंडल मंत्री बनाया गया हैं। वही डिंडोरी मंडल के मीडिया प्रभारी अमित बर्मन को नियुक्त किया गया हैं। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई,शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सबको बधाई