Monday, May 12, 2025

बरगांव जनजाति कल्याण केंद्र में प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने मल्टीपर्पस सभागार का किया भूमि पूजन।

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने आज शहपुरा के बरगांव स्थित जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल में मल्टीपर्पस सभागार का भूमि पूजन किया। उक्त सभागार जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल में गेल इंडिया लिमिटेड के CSR मद के तहत बनाए जा रहा है। प्रभारी मंत्री बागरी ने सर्वप्रथम सिद्ध बाबा एवं भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर केंद्र स्थित सिल्की नदी घाट, मीटिंग हॉल, रसोई कच्छ, सिकल सेल स्वास्थ्य केंद्र, छात्र आवास, गौशाला एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थान का अवलोकन किया।जनजाति कल्याण केंद्र में संचालक गौशाला का निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने गाय माता की तिलक बंधन कारक गुड़ खिलाया।

जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल प्रांगण में अतिथि कच्छ समुदाय भवन का लोकार्पण प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी एवं मंडला सांसद  फग्गन सिंह कुलस्ते, सीधी सांसद  राजेश मिश्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
राज्य मंत्री  प्रतिमा बागरी ने जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव में संचालित गतिविधियों एवं गरीबों के बच्चों को पढ़ना एवं उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से तरह-तरह के तकनीकी के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह शासन एवं जिला प्रशासन का काम है। प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित गणमान्यों ने वर्तिका नामक स्मारिका का विमोचन किया। जिसमें जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल में संचालित गतिविधियों एवं उपलब्धियां का प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत शहपुरा प्रियंका आर्मो, शालिनी अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका शहपुरा,डॉक्टर पूर्णेन्दु सक्सैना,डॉक्टर प्रदीप द्विवेदी, अखिलेश जैन CA स्वतंत्र निदेशक गेल इंडिया लिमिटेड, अजीत सिंह सदस्य जन अभियान परिषद,डॉक्टर भारत शरणसिंह निजी विश्वविद्यालय आयोग के अध्यक्ष,ब्रिगेडियर Ap सिंह,मनोहर लाल साहू अध्यक्ष जनकल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव केंद्र, डॉ अनिल बाजपेई सचिव, सतीश चौबे सदस्य, शैलेश मिश्रा उपाध्यक्ष जनजाति कल्याण केंद्र, जाम सिंह, ज्ञानवती कुशराम, डॉक्टर देवेंद्र कुमार, डॉक्टर कृष्ण बिलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे