Saturday, March 7, 2026

बाहरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बीमार पड़ा स्टॉफ,मरीजों का कौन करेगा इलाज ?

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिला के करंजिया ब्लॉक अंतर्गत बाहरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो महिला स्वास्थ्य कर्मियों के अस्वस्थ्य होने से गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई हैं,आलम यह है कि वार्ड बाय के भरोसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर चल रहा हैं। ऐसे में अगर अचानक से कोई डिलेवरी या एक्सीडेंट केस आता हैं तो उन्हें स्वास्थ्य लाभ कौन देगा यह बड़ा सवाल हैं?

ग्रामीणों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ जानकी पटेल और ममता ठाकुर दोनों बीमारी के चलते छुट्टी पर चली गईं,वही वार्ड बाय और चपरासी के भरोसे फिलहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है,ग्रामीणों ने जानकारी में यह भी बताया कि एएनएम ममता ठाकुर 28 अप्रैल से 5 मई तक छुट्टी पर है तो वही जानकी पटेल 3 मई से 17 मई तक बीमारी के चलते अवकाश पर रहेंगी।

करंजिया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अगर इस बात की जानकारी मिल चुकी थी कि महिला स्वास्थ्य कर्मी छुट्टी पर है तो ग्रामीणों को आकस्मिक स्वास्थ्य लाभ देने के लिए विकल्प के तौर पर किसी अन्य स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती की जानी चाहिए थी,लेकिन ऐसा हुआ नहीं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे