सेवाजोहार (डिंडौरी) : कलेक्टर नेहा मारव्या के निर्देशन में नगर में पर्यावरण संरक्षण और शहर की सौंदर्य वृद्धि की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। नगर के मुख्य मार्गों के डिवाइडरों पर सघन वृक्षारोपण का कार्य नगर निकाय द्वारा प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत अब तक 150 से अधिक वृक्षों का रोपण किया जा चुका है, और यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा।
नगर निकाय द्वारा वृक्षारोपण को केवल एक प्रशासनिक कार्य न बनाते हुए, आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसके अंतर्गत डिवाइडर पर लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी सामने स्थित दुकानदारों को ‘वृक्ष गोद’ योजना के तहत दी जा रही है। इससे स्थानीय व्यापारी और आमजन न केवल पर्यावरण की रक्षा में भागीदार बनेंगे, बल्कि पौधों की नियमित देखरेख और देखभाल भी सुनिश्चित होगी।
नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि लगाए गए पौधों का नियमित रूप से सिंचाई, कटाई-छंटाई, और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि “यह पहल न केवल शहर को हराभरा बनाएगी, बल्कि नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भी भाव उत्पन्न करेगी।“
वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य न केवल नगर की सुंदरता को बढ़ाना है, बल्कि शहरी क्षेत्र में हरित क्षेत्र को भी विस्तारित करना है, ताकि बढ़ते प्रदूषण और गर्मी से राहत मिल सके। नगर निकाय ने यह भी संकेत दिया है कि आगामी दिनों में अन्य प्रमुख स्थानों जैसे पार्कों, सार्वजनिक भवनों और स्कूल परिसरों में भी वृक्षारोपण किया जाएगा।
नगर प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे वृक्षों की देखभाल को केवल प्रशासनिक कार्य न समझें, बल्कि इसे सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी मानें। यदि प्रत्येक नागरिक एक वृक्ष की जिम्मेदारी ले, तो शहर को हराभरा और पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित बनाया जा सकता है।
नगर में सौंदर्यीकरण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में पहलः मुख्य मार्ग के डिवाइडरों पर सघन वृक्षारोपण
Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news