सेवाजोहार (डिंडोरी):- नगर के राजूषा हायर सेकेण्डरी स्कूल में शनिवार दिनांक 17.05.2025 को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख डॉ. राजबहादुर सिंह, मैनेजर उषा राजपूत, वाइस प्रिसिपल संजय सोनी सहित पधारे हुए मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती पूजन से किया गया। इसके पश्चात् कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का तिलक वंदन एवं माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुमित खनूजा, प्रजापति ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से ब्रम्हकुमारी संगीता एवं ब्रम्हकुमारी राज मोहिनी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का तिलक वंदन कर मिष्ठान खिलाकर साथ ही प्रमाण पत्र एवं ट्राफी से सम्मानित किया गया। कक्षा बारहवीं के छात्र दिव्येश उइके ने (कला संकाय) 95% अंक हासिल कर जिले के सभी एम.पी. बोर्ड एवं सीबीएससी बोर्ड प्राइवेट स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया। विद्यालय के संस्था प्रमुख डॉ. राजबहादुर सिंह द्वारा 10000 रूपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में वैशाली सिंह ने 92.4%, अर्पिता पाण्डे 87.8%. तेजस्वनी पड़वार ने 87.4%, श्रुति कछवाहा 87.00%, यश श्रीवास्तव 86.2%, नमन यादव 86%, सुभिक्षा परस्ते 83.8%. तेजस्वी बेलिया 83.4%, निहारिका परस्ते 81.2%. संस्कार मरकाम 81%. रचित गवले 81%, खुशबू खाण्डे 81%, गिरीश सिंह 79.4%. आस्था नंदा 79%. ईश्वरी शुक्ला 76.2%. आशी परस्ते 76.2%. सिद्धिका मिश्रा 75. 8%, मीनाक्षी मरावी 75.8% एवं सृजल यादव ने 75.6% अंक प्राप्त किये। सम्मान समारोह में विद्यालय प्राचार्य द्वारा अपने विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए पुनः घोषणा की गई कि सभी बोर्ड परीक्षाओं कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की प्रदेश मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय द्वारा 25000 रूपये एवं जिले की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय द्वारा 10000 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के अतं में विद्यालय के संस्था प्रमुख एवं मैनेजर ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की, एवं कहा कि यह सफलता लक्ष्य के प्रति समर्पण अथक परिश्रम और लगन का परिणाम है विद्यार्थियों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर अपने विद्यालय, अभिभावकों एवं शिक्षकों को गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम का सफल संचालन सोनू पनरिया द्वारा किया गया।