सेवाजोहार (डिंडोरी):- यह सवाल आज इस लिए उठ रहा हैं क्योंकि डिंडोरी जिले में अब कांग्रेस पूरी तरह से निष्क्रिय हो गई हैं या यू कहे पूर्ण तरह से मूर्छित हो चुकी हैं,बात इस लिए भी उठने लगी हैं क्योंकि जिस कांग्रेस को डिंडोरी जिला जानती थी उनके तेज तर्रार रवैए और आक्रामक रुख से वह आज पूरी तरह से धराशाई हो चुकी हैं,हर बड़े मामले ,मुद्दे में नदारद हो चुकी हैं,इसका सीधा असर उन जमीनी कार्यकर्ताओं पर पड़ रहा हैं जो कंधे से कंधे मिलाकर अपने पदाधिकारियों के साथ खड़े रहते थे।
बीते कुछ महीनों में डिंडोरी जिले में जो घटना घटित हुई हैं जिनमें रुसा मर्डर, मेंहदवानी में महिला से दुष्कर्म,शहपुरा घटनाएं,अमरपुर में छेड़खानी और अपरहण का प्रयास,पिपरिया में बैगाओ की जमीन की खरीद बिक्री का मामला,नगर में बढ़ती चोरी इन सभी मामलों में कांग्रेस पदाधिकारी मौन धारण किए हुए हैं,वही सत्ता पक्ष को पूर्ण राहत दिए हुए हैं। वही सूत्रों की माने तो जिलाध्यक्ष की मनमाने पूर्ण रवैए से पदाधिकारी परेशान और शांत हैं,अब उन्होंने मन बना लिया है कि जब तक कोई सक्रिय और आक्रामक जिला अध्यक्ष कांग्रेस को नहीं मिलता है तब तक धैर्यता के साथ आराम किया जाए।
वही देखने में आया हैं कि 28 मई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का डिंडोरी आगमन हैं लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस के अध्यक्ष और पदाधिकारी पूरी तरह से निष्क्रिय हैं केवल औपचारिकता के चलते केवल कांग्रेस के ग्रुप में पोस्ट संभवतः की गई हो बाकी उनके दौरा कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी की कोई अपडेट सार्वजनिक रूप से नहीं की गईं,जिससे यह प्रतीत होता हैं कि जिला कांग्रेस पूरी तरह से मूर्छित अवस्था में हैं शायद जिसे संजीवनी देने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी डिंडोरी आ रहे हैं।
हालांकि डिंडोरी जिला कांग्रेस के भीतर कई उठा पटक की संभावना भी बनी हुई हैं,सूत्र बता रहे हैं कि इसी के चलते कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उस सही समय का इंतजार कर रहे है जब वे अपनी बात प्रदेश अध्यक्ष तक एकांत में रख सके!
31 मई को जबलपुर में है राहुल गांधी की है जयहिंद सभा,उसके लिए तैयारियों का लेंगे जायजा