सेवाजोहार (डिंडोरी):- डिंडोरी जिला के होनहार एवं प्रतिभावान डॉ विवेक कुमार परस्ते ने वर्ष 2022 में लोक सेवा आयोग परीक्षा शामिल हुए जिसका रिजल्ट सोमवार 14 जुलाई को आया इसमें विवेक कुमार परस्ते का सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र विषय के लिए चयन हुआ हैं,चयनकर्ताओं की सूची आज ही जारी की गई हैं। सूची जारी होने की जानकारी लगते ही विवेक के चाहने वालों ने विवेक को फोन के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
आपको बता दे कि विवेक कुमार परस्ते डिंडोरी नगर के खनूजा कालोनी निवासी पूर्व प्राचार्य श्रीमती डी परस्ते एवं पूर्व एसडीओ फॉरेस्ट श्री आर एल परस्ते के सुपुत्र हैं। जो वर्तमान में भोपाल में आयुक्त कोष एवं लेखा ,वित्त विभाग में सहायक संचालक,वित्त में पदस्थ हैं। विवेक कुमार परस्ते इसके पूर्व में सीएमओ नगर पालिका,फॉरेस्ट रेंजर,जेलर केंद्रीय जेल भोपाल के पद पर कार्य कर चुके हैं।
विवेक कुमार परस्ते अपने करियर की शुरुआत सहायक प्राध्यापक मेकलसुता महाविद्यालय डिंडोरी के रूप में की थी। इसके बाद विवेक कुमार परस्ते ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा,शासकीय जॉब में रहते हुए उन्होंने कई इम्तिहान पास किए और आज इस मुकाम पर पहुंचे है कि विवेक को जो हासिल करना होता है वह पाकर ही छोड़ते हैं। विवेक कुमार परस्ते की इस उपलब्धि पर उनके परिवार,समाज,मित्रगण,समाजसेवियों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।