सेवाजोहार (डिंडोरी):- प्राचार्य सुनील कुमार सोनी ने बताया कि यह आयोजन भारत की आजादी के 79वें वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है और इसका उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देना है। विद्यालय प्राचार्य सुनील कुमार सोनी ने तिरंगा लहराकर यात्रा का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम के तहत केंद्रीय विद्यालय डिंडोरी के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष करते हुए तिरंगा लहरा कर देशभक्ति,जोश,उल्लास और स्फूर्ति का परिचय देते हुए रैली में भाग लिया। इस समारोह में विद्यालय प्राचार्य,शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण से होते हुए परिवहन कार्यालय के सामने से तिरंगा यात्रा का आयोजन कर राष्ट्रप्रेम का संदेश प्रसारित किया। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से छात्रों को भारत की आजादी के महत्व और देश के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया गया।