सेवाजोहार (डिंडोरी):- डिंडोरी सिटी कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे अपने उत्कृष्ट कार्य शैली से जाने जाते हैं,इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस के आयोजित कार्यक्रम में डिंडोरी जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
आपको बता दे कि निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे शांत स्वभाव के साथ साथ पुलिसिया कारवाई में तेज जाने जाते हैं। शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है।