छात्र छात्राओं संग ली फोटो
सेवाजोहार (डिंडोरी):- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनुआसागर स्थित सांदीपनि विद्यालय डिंडौरी में जिले की प्रभारी मंत्री का प्रथम बार आगमन हुआ। देश के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 2025 को शासनादेशानुसार पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी का आगमन हुआ। माननीय प्रभारी मंत्री के जिले में आगमन की सूचना मिलते ही जिले की कलेक्टर द्वारा प्रशासनिक टीम सहित प्रोटोकॉल के अनुसार विशेष सुरुचि भोज हेतु चयनित सांदीपनि मॉडल विद्यालय डिंडौरी धनुवासागर में निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्राचार्य को दिए गए जिस पर संस्था प्राचार्य जे एस मरकाम ने तैयारी हेतु समस्त स्टाफ की तत्काल बैठक आयोजित कर विशेष भोज के लिए समस्त स्टाफ की जिम्मेदारी तय की व समस्त कार्य व्यवस्था का प्रमुख उत्तरदायित्व शिक्षक मनीष कुमार सोनी एवं सुखदेव सिंह उद्दे को दिया।

जिन्होंने विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ परस्पर सहयोग द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्था को दुरस्त किया। माननीय जिला प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के समापन पश्चात,जिला कलेक्टर नेहा मारव्या,जिला पंचायत अध्यक्ष एवं समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सांदीपनि विद्यालय डिंडौरी धनुवासागर की ओर प्रस्थान किया जैसे ही प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी का विद्यालय में प्रथम आगमन हुआ तो इस ऐतिहासिक पल की घड़ी में संस्था के प्राचार्य जे एस मरकाम सहित समस्त विद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने प्रभारी मंत्री का तिलकवंदन कर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
स्वागत पश्चात् प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया और इसके बाद विद्यालय में बालक बालिकाओं के साथ भोजन किया उसी दौरान उनसे संवाद भी किया। विद्यालय परिवार में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता पर जिला कलेक्टर नेहा मारव्या के दिशा निर्देश अपर कलेक्टर ,जिला शिक्षा अधिकारी महोदय डिंडौरी, सहायक आयुक्त डिंडौरी के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य सांदीपनि मॉडल विद्यालय डिंडौरी के कुशल नेतृत्व एवं समस्त विद्यालयीन स्टाफ द्वारा किए गए अथक परिश्रम और प्रयास का विशेष योगदान रहा।