Saturday, March 7, 2026

मुख्यमंत्री ने डिंडोरी जिले के अधिकारियों को किया सम्मानित

सेवाजोहार (डेस्क):- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में डिंडोरी जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों के अधिकारियों को सम्मानित किया।

यह सम्मान नीति आयोग द्वारा जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक चलाए गए संपूर्णता अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने पर दिया गया।

समारोह में मुख्य सचिव अनुराग जैन, नीति आयोग के सचिव डॉ.रोहित कुमार, सदस्य रमेश चंद्र, तथा प्रदेश के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सम्मानित अधिकारियों में –

भारती मेरावी, संयुक्त कलेक्टर,
अभिषेक बंसल, खंड स्तरीय अन्वेषक अधिकारी
डॉ. विकास जैन, आकांक्षी ब्लॉक फेलो, बजाग
हरीश विश्वकर्मा, आकांक्षी ब्लॉक फेलो, करंजिया
सर्वेश गुप्ता, आकांक्षी ब्लॉक फेलो, मेहंदवानी
इन अधिकारियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री का संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,

“यदि अधिकारी और कर्मचारी अच्छा काम करेंगे तो सरकार सदैव उनके साथ खड़ी है। मध्य प्रदेश में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का लक्ष्य तय किया गया है। पिछले एक वर्ष में राज्य में 7.30 लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ाया गया है, जो विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।”

 

उन्होंने मध्य प्रदेश नीति आयोग की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसी योजनाएँ बनाई जा रही हैं, जिनसे हर जिले, हर ब्लॉक और हर इकाई तक विकास की रोशनी पहुँच सके।

प्रदेशभर के जिलों को मिला सम्मान

इस अवसर पर संपूर्णता अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले आठ जिलों के अधिकारियों को गोल्ड मेडल, जबकि अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों के अधिकारियों को सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया।

डिंडोरी जिले को मिले 4 मेडल एवं प्रशस्ति पत्र सम्मान ने जिले का गौरव बढ़ाया है और प्रशासनिक अमले में नई ऊर्जा का संचार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे