Friday, March 6, 2026

महिलाओं को शराबी बताने पर जीतू पटवारी के बयान पर सियासी भूचाल, डिंडोरी में पुतला फूंका गया

सेवाजोहार (डिंडोरी):– भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार व भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की अध्यक्ष नरवदिया मरकाम की अगुवाई में पीसीसी चीफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को शराबी बताने के विरोध में भाजपा ने डिंडोरी में जिला भाजपा कार्यालय के सामने पुतला दहन कर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम ने कहा कि हरतालिका तीज के पावन अवसर पर पटवारी का महिलाओं को शराब से जोड़ना अपमानजनक है।
भाजपा ने की पद से हटाने की मांग भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि पटवारी को प्रदेश की सभी मातृशक्तियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से मांग की कि पटवारी को पद से हटाया जाए। नरेंद्र राजपूत ने कहा कि विपक्ष मुद्दों की बजाय महिलाओं का अपमान करने वाली राजनीति कर रहा है, जो कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।
भाजपा नेत्रियों का विरोध प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को ने कहा कि जीतू पटवारी का बयान महिलाओं का अपमान है। इसी कारण पुतले पर कालिख पोतकर जलाया गया। उन्होंने कहा कि तीज के दिन जब बहनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, तब इस तरह का बयान कांग्रेस की गुंडागर्दी और मानसिकता को उजागर करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि कांग्रेस की यह सोच प्रदेश की महिलाएं कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी। उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री कुंवारिया मरावी, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, उपाध्यक्ष सारिका नायक, जनपद सदस्य रजनी मंदे, अनीता धूमकेती, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अनिल साहू, भागीरथ उरैती, मिथलेश मिश्रा, स्मिता बर्मन, साधना तिवारी, सुनीता चौहान, सुनीता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे