सेवाजोहार (डिंडोरी):- डिंडोरी नगर के परिवहन कार्यालय के सामने स्थित पीएम केंद्रीय विद्यालय डिंडोरी में खेल दिवस का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। प्राचार्य सुनील कुमार सोनी ने बताया कि खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है, जो भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन खेलों के महत्व और दैनिक जीवन में शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों के लिए रस्साकशी व अन्य फिटनेस खेलों का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्य सुनील कुमार सोनी द्वारा केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।